बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (783.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
भारतीय रिज़र्व बैंक, नई दिल्ली में श्रेडेड करेंसी नोट ब्रिकेटों/श्रेडों को उठाना और उनका निपटान करना

बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त

भारतीय रिज़र्व बैंक, नई दिल्ली, श्रेडेड करेंसी नोट ब्रिकेटों/श्रेडों को उठाने और उनका निपटान करने के लिए दो बोली प्रणाली (तकनीकी बोली और मूल्य बोली) के तहत ई-निविदा आमंत्रित करता है। अनुबंध की अवधि कार्य सौंपे जाने की तिथि से प्रारंभ में एक वर्ष के लिए होगी और ठेकेदार के संतोषजनक प्रदर्शन और आपसी सहमति के आधार पर अधिकतम एक वर्ष के लिए दो वर्ष की अवधि तक बढ़ाई जा सकती है। विस्तृत निविदा सूचना और सामान्य निर्देशों सहित ई-निविदा एमएसटीसी की वेबसाइट https://www.mstcecommerce.com/eprocn/ और आरबीआई की वेबसाइट https://www.rbi.org.in पर "निविदा" मेनू के अंतर्गत उपलब्ध है।

2. ई-निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सभी इच्छुक निविदाकर्ताओं को एमएसटीसी पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा।

3. कार्य की अनुमानित लागत 80.20 लाख प्रति वर्ष (लगभग) है, हालांकि वास्तविक राशि किए गए कार्य के आधार पर भिन्न हो सकती है।

4. ई-निविदा प्रक्रिया की समय-सारणी निम्नानुसार है:

ई-निविदा संख्या आरबीआई/दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय/निर्गम/2/25-26/ईटी/1113[ब्रिकेट का निपटान]
एमएसटीसी वेबसाइट ई-निविदा देखने की तिथि 27-03-2026 को 11.00 बजे
ऑफ़लाइन बोली-पूर्व बैठक (वैकल्पिक) 24-04-2026 को 11.00 बजे
ई-निविदा प्रस्तुत करने करने के लिए प्रारंभ तिथि 27-04-2026 को दोपहर 3:00 बजे
ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि और समय 07-05-2026 दोपहर 12:30 बजे तक
ई-निविदा जमा करने की अंतिम तिथि और समय 07-05-2026 दोपहर 2 बजे तक
भाग-I (तकनीकी निविदा) खोलने की तिथि और समय 07-05-2026 को 15:00

5. भाग-II, अर्थात् मूल्य बोली, बैंक द्वारा सूचित किए गए दिन या बाद की किसी तिथि पर केवल उन्हीं ठेकेदारों/बोलीदाताओं के लिए खोली जाएगी जो भाग-I में निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। बैंक बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी बोलियों को स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

नोट: सभी निविदाकर्ता कृपया ध्यान दें कि भविष्य में ई-निविदा में कोई भी संशोधन/शुद्धिपत्र जारी होने पर, इसकी सूचना केवल ऊपर दिए गए आरबीआई और एमएसटीसी की वेबसाइटों पर ही दी जाएगी और इसे समाचार पत्रों में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।

क्षेत्रीय निदेशक,
भारतीय रिज़र्व बैंक, नई दिल्ली

स्थान: नई दिल्ली,
दिनांक: 27 मार्च 2026



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष