| a. ई-निविदा सं. |
RBI/Chennai Regional office/Estate/57/25-26/ET/786[Elec Renovn 7 flats KKNQ] |
| b. कार्य का नाम |
चेन्नई के केके नगर स्थित बैंक के स्टाफ क्वार्टर में स्थित 7 तृतीय श्रेणी के फ्लैटों का विद्युत नवीनीकरण। |
| c. निविदा आमंत्रित करने वाले प्राधिकारी का नाम और पता। |
क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, संपदा विभाग, फोर्ट ग्लासिस, 16, राजाजी सालै, चेन्नै-600001 दूरभाष संख्या: 044–25619922 / 25399088 ई मेल आईडी: estatechennai@rbi.org.in |
| d. काम की अनुमानित लागत |
₹7.23 लाख (जीएसटी सहित)। |
| e. पूरा होने की अवधि। |
कार्य आदेश के 14 वें दिन से 03 महीने। |
| f. ई-निविदा मोड के माध्यम से डाउनलोड / प्रस्तुत किए जाने वाले निविदा दस्तावेज। |
बैंक के स्वीकृत ई-निविदा पोर्टल के माध्यम से https://www.mstcecommerce.com/eprocn |
| g. पार्टियों को डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध एनआईटी की तारीख |
जनवरी 02, 2026 |
| h. ई-निविदा और भुगतान की जाने वाली लेनदेन शुल्क की राशि पर महत्वपूर्ण अनुदेश। |
ई-निविदा संबंधी अनुदेशों के लिए, कृपया अनुबंध - ए देखें: निविदा दस्तावेज से संबंधित ई-खरीद के महत्वपूर्ण अनुदेश ई-निविदा लेनदेन शुल्क, जैसा लागू हो, का भुगतान एमएसटीसी वेबसाइट पर किया जाए। |
| i. तकनीकी-वाणिज्यिक बोली (भाग-।) और मूल्य बोली (भाग-।।) ऑनलाइन प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा शुरू करने की तारीख |
8 जनवरी 2026 को 10:00 बजे। |
| j. तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली ऑनलाइन प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा बंद करने की तारीख |
12 जनवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे। |
| k. तकनीकी- बोली (भाग-।) खोलने की तारीख और समय |
12 जनवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे। |
| l. मूल्यगत बोली (भाग-।।) खोलने की तारीख और समय |
यदि बोलीदाताओं द्वारा कोई विशेष शर्तें नहीं रखी जाती हैं तो निविदा का भाग-II (मूल्य बोली) भी उसके बाद उसी दिन खोला जाएगा अथवा भाग II (मूल्य बोली) बाद की तारीख को खोला जाएगा जिसकी सूचना बोलीदाताओं को दी जाएगी। |
| m. निविदा की वैधता |
निविदा के भाग-I खोले जाने की तारीख से 03 माह। |
| n. लेन-देन शुल्क |
एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में एमएसटीसी भुगतान गेटवे / एनईएफटी / आरटीजीएस के माध्यम से एमएसटीसी पोर्टल में उल्लिखित लेनदेन शुल्क का भुगतान। |
| o. निविदा आमंत्रित करने वाले प्राधिकारी के कार्मिक का संपर्क विवरण |
a) श्री रिजेश आर. एन. (सहायक महाप्रबंधक) 044-25619261 / rijeshrn@rbi.org.in
b) श्री रणदीप सांगवान (एएम-इलेक्ट्रिकल) 044-25619820 randeepsangwan@rbi.org.in
c) श्री सौरभ नाझरे (सहायक प्रबंधक) 044-25399088 / saurabhn@rbi.org.in |
2. पूर्ण विवरण के लिए कृपया निविदा दस्तावेज तकनीकी-वाणिज्यिक बोली (भाग I) और मूल्य-बोली (भाग II) देखें। इसके अलावा शुद्धिपत्र / परिशिष्ट, यदि कोई हो, को बैंक की वेबसाइट https://www.rbi.org.in/ पर 'निविदाएं' लिंक के तहत https://www.mstcecommerce.com/eprocn पर होस्ट किया जाएगा। बैंक न्यूनतम निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना कोई कारण बताए किसी एक या सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।