भारतीय रिजर्व बैंक के नागपुर स्थित विभिन्न कार्यालय भवनों और आवासीय परिसरों मे वार्षिक रखरखाव संविदा के तहत बगीचों के रखरखाव हेतु पूर्व-योग्यता मानदंडों को पूरा करने वाली पात्र फर्म/ ठेकेदारों से दो भागों (भाग I - तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और भाग II - मूल्य बोली) में ई-निविदा आमंत्रित किया जाता है। संविदा की प्रारम्भिक अवधि 31 मार्च 2027 तक होगी जिसे संतोषजनक प्रदर्शन होने की स्थिति मे अधिकतम दो वर्षों के लिये, एक बार मे अधिकतम एक वर्ष के लिए या बैंक द्वारा निर्धारित अन्य अवधि / मापदंडों के लिये विस्तारित किया जा सकता है।
| क्रमसं |
मदें |
विवरण |
| 1 |
ई-निविदा सं |
RBI/Nagpur Regional Office/Others/4/25-26/ET/661 |
| 2 |
निविदा का तरीका |
एमएसटीसी वेबसाइट पर केवल ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम (ऑनलाइन भाग I - तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और भाग II – मूल्यबोली) के माध्यम से लिंक- www.mstcecommerce.com/eprocn |
| 3 |
कार्य का नाम |
नागपुर में बैंक के विभिन्न कार्यालयों और आवासीय संपत्तियों के लिए वार्षिक उद्यान रखरखाव अनुबंध |
| 4 |
अनुमानित लागत |
लगभग ₹58,00,000/- (अट्ठावन लाख रुपये मात्र ) प्रतिवर्ष सभी करों सहित |
| 5 |
i) बयाना राशि जमा |
₹1,16,000/- (एक लाख सोलह हज़ार रुपये मात्र) By
(1) एनईएफटी के माध्यम से आरबीआई खाता संख्या. 8714295, आईएफएससी कोड: RBIS0NGPA01 (5वा और 10वा अंक शून्य है), अथवा
(2) भारतीय रिजर्व बैंक, नागपुर के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट, अथवा
(3) बैंक के मानक प्रोफार्मा (अनुबंध-II) में अनुसूचित बैंक द्वारा जारी एक अपरिवर्तनीय बैंक गारंटी |
| ii) निविदा शुल्क |
शून्य |
| 6 |
लेनदेन शुल्क |
एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में या मेसर्स एमएसटीसी लि. के सूचना के अनुसार एमएसटीसी पेमेंट गेटवे /एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से संविदा के कुल अनुमानित लागत के 0.05% + जीएसटी @18% |
| 7 |
प्रतिधारण जमा राशि |
उद्धृत राशि का 05%
(सफल बोलीदाता द्वारा प्रस्तुत किया जाना है) |
| 8 |
निष्पादन गारंटी |
उद्धृत राशि का 05%
(सफल बोलीदाता द्वारा प्रस्तुत किया जाना है r) |
| 9 |
पार्टियों को देखने के लिए निविदा उपलब्ध होने की तिथि |
23 दिसम्बर 2025 को 1200 बजे से |
| 10 |
प्री-बिड बैठक (ऑनलाइन) |
30 दिसम्बर 2025 को 1100 बजे
(सिस्को वेबएक्स के माध्यम से), प्री-बिड बैठक में भाग लेने के इच्छुक पक्ष वेबएक्स लिंक के लिए chetankhandoji@rbi.org.in या rschopra@rbi.org.in पर ईमेल के माध्यम से अनुरोध कर सकते हैं। वेबएक्स लिंक दिनांक दिसम्बर 29, 2025 को अथवा उसके बाद प्रदान किया जाएगा। |
| 11 |
ऑनलाइन तकनीकी-वाणिज्यिक बोली जमा करने के लिए ई-निविदा शुरू होने की तिथि |
02 जनवरी 2026 को 1200 बजे से |
| 12 |
बयाना राशि (EMD) जमा करने की अंतिम तिथि |
13 जनवरी, 2026 को 1100 बजे तक डिमांड ड्राफ्ट अथवा बैंक गारंटी के रूप में प्रस्तुत ईएमडी को क्षेत्रीय निदेशक, शिष्टाचार एवं सुरक्षा स्थापना, भारतीय रिजर्व बैंक, नागपुर -440 001 को 13 जनवरी 2026 को 1100 बजे से पहले बैंक को भौतिक रूप से प्रस्तुत की जानी चाहिए। |
| 13 |
तकनीकी-वाणिज्यिक बोली जमा करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा बंद होने की तिथि |
13 जनवरी, 2026 को 1200 बजे तक |
| 14 |
भाग I : (तकनीकी वाणिज्यिक बोली) खोलने की तारीख व समय |
13 जनवरी, 2026 को 1530 बजे |
| भाग II : (वित्तीय बोली) खोलने की तारीख व समय |
भाग-II अर्थात वित्तीय बोली खोलने की तिथि की सूचना भाग-I में सभी पात्र बोलीदाताओं को ई-मेल द्वारा अलग से दी जाएगी। |
| 15 |
निविदा की वैधता |
निविदा के भाग-I के खुलने की तिथि से तीन माह तक |