भारतीय रिजर्व बैंक, नागपुर पात्र कार हायरिंग एजेंसियों/कंपनियों से दो भागों (भाग I - तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और भाग II - मूल्य बोली) में "भारतीय रिजर्व बैंक, नागपुर को जरूरत के आधार पर किराए पर कार की सेवाएं देने हेतु कार हायरिंग एजेंसियों/कंपनियों के एम्पैनल्मेंट" के लिए ई-निविदा आमंत्रित करता है। संविदा की प्रारम्भिक अवधि 31 मार्च 2027 तक होगी जिसे संतोषजनक प्रदर्शन होने की स्थिति मे अधिकतम दो वर्षों के लिये, एक बार मे अधिकतम एक वर्ष के लिए या बैंक द्वारा निर्धारित अन्य अवधि / मापदंडों के लिये विस्तारित किया जा सकता है।
| क्रमसं |
मदें |
विवरण |
| 1 |
ई-निविदा सं |
RBI/Nagpur Regional Office/Others/3/25-26/ET/637 |
| 2 |
निविदा का तरीका |
एमएसटीसी वेबसाइट पर केवल ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम
(ऑनलाइन भाग I - तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और भाग II – मूल्यबोली) के माध्यम से लिंक- www.mstcecommerce.com/eprocn |
| 3 |
कार्य का नाम |
भारतीय रिजर्व बैंक, नागपुर को जरूरत के आधार पर किराए पर कार की सेवाएं देने हेतु कार हायरिंग एजेंसियों/कंपनियों का एम्पैनल्मेंट। |
| 4 |
अनुमानित लागत |
लगभग ₹26,50,000/- (छब्बीस लाख पचास हज़ार रुपये मात्र) प्रतिवर्ष सभी करों सहित |
| 5 |
i) बयाना राशि जमा |
₹53,000/- (तिरपन हज़ार रुपये मात्र)
(1) एनईएफटी के माध्यम से आरबीआई खाता संख्या. 8714295, आईएफएससी कोड: RBIS0NGPA01 (5वा और 10वा अंक शून्य है),
अथवा
(2) भारतीय रिजर्व बैंक, नागपुर के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट,
अथवा
(3) बैंक के मानक प्रोफार्मा (अनुबंध-B) में अनुसूचित बैंक द्वारा जारी एक अपरिवर्तनीय बैंक गारंटी। बयाना जमा राशि के लिए प्रस्तुत बैंक गारंटी (अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक से जारी) निविदा की वैधता अवधि के उपरांत अतिरिक्त 45 दिनों तक की अवधि के लिए मान्य होनी चाहिए।
किसी भी परिस्थिति में बयाना जमा राशि बैंक के फिक्स्ड डिपॉजिट, चेक या कैश के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। |
| ii) निविदा शुल्क |
शून्य |
| 6 |
लेनदेन शुल्क |
एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में या मेसर्स एमएसटीसी लि. के सूचना के अनुसार एमएसटीसी पेमेंट गेटवे /एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से संविदा के कुल अनुमानित लागत के 0.05% + जीएसटी @18% |
| 7 |
प्रतिधारण राशि |
प्रत्येक सूचीबद्ध वेंडर के ऑन-अकाउंट बिल से 5% की दर से प्रतिधारण राशि तब तक वसूली जाएगी जब तक कि कुल वसूली निविदा दस्तावेज में निर्धारित प्रति वेंडर अनुमानित लागत के 5% के बराबर न हो जाए। |
| 8 |
निष्पादन बैंक गारंटी |
अनुमानित लागत का 05%
(सफल बोलीदाता द्वारा प्रस्तुत किया जाना है) |
| 9 |
देखने के लिए निविदा उपलब्ध होने की तिथि |
15 दिसम्बर 2025 को 1200 बजे से |
| 10 |
प्री-बिड बैठक (ऑनलाइन) |
22 दिसम्बर 2025 को 1100 बजे
(सिस्को वेबएक्स के माध्यम से), प्री-बिड बैठक में भाग लेने के इच्छुक पक्ष वेबएक्स लिंक के लिए chetankhandoji@rbi.org.in या avinashkumar@rbi.org.in पर ईमेल के माध्यम से अनुरोध कर सकते हैं। वेबएक्स लिंक दिनांक 19 दिसम्बर 2025 को अथवा उसके बाद प्रदान किया जाएगा। |
| 11 |
ऑनलाइन तकनीकी-वाणिज्यिक बोली जमा करने के लिए ई-निविदा शुरू होने की तिथि |
24 दिसम्बर 2025 को 1200 बजे से |
| 12 |
बयाना राशि (EMD) जमा करने की अंतिम तिथि |
05 जनवरी 2026 को 1100 बजे तक
डिमांड ड्राफ्ट अथवा बैंक गारंटी के रूप में प्रस्तुत ईएमडी को क्षेत्रीय निदेशक, शिष्टाचार एवं सुरक्षा स्थापना, भारतीय रिजर्व बैंक, नागपुर-440 001 को 05 जनवरी 2026 को 1100 बजे से पहले बैंक को भौतिक रूप से प्रस्तुत की जानी चाहिए। |
| 13 |
तकनीकी-वाणिज्यिक बोली जमा करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा बंद होने की तिथि |
05 जनवरी 2026 को 1200 बजे |
| 14 |
भाग I: (तकनीकी वाणिज्यिक बोली) खोलने की तारीख व समय |
05 जनवरी 2026 को 1530 बजे |
| भाग II: (वित्तीय बोली) खोलने की तारीख व समय |
भाग-II अर्थात वित्तीय बोली खोलने की तिथि की सूचना भाग-I में सभी पात्र बोलीदाताओं को ई-मेल द्वारा अलग से दी जाएगी। |
| 15 |
निविदा की वैधता |
निविदा के भाग-I के खुलने की तिथि से तीन माह तक |