बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त भारतीय रिजर्व बैंक, नई दिल्ली, सिक्का बैग और नोट बॉक्स के हैंडलिंग (उठाने तथा ले जाने) के लिए पर्याप्त संख्या में वयस्क और सक्षम श्रमिकों की आपूर्ति के लिए दो बोली प्रणाली (तकनीकी बोली और मूल्य बोली) के तहत ई-निविदा आमंत्रित करता है। अनुबंध की अवधि प्रारंभ में दो वर्षों के लिए होगी, अर्थात् 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2027 तक, जिसे संतोषजनक प्रदर्शन और आपसी समझौते पर एक और वर्ष के लिए बढ़ाई जा सकती है। ई-निविदा के साथ विस्तृत टेंडर नोटिस और सामान्य निर्देश MSTC साइट https://www.mstcecommerce.com/eprocn/ और RBI की वेबसाइट https://www.rbi.org.in पर "टेंडर" मेनू के तहत उपलब्ध है।
2. सभी इच्छुक निविदाकर्ताओं को ई-निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए MSTC पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।
3. कार्य की अनुमानित लागत लगभग ₹53.72 लाख प्रति वर्ष है, हालाँकि वास्तविक राशि इससे भिन्न हो सकती है।
4. ई-निविदा प्रक्रिया की अनुसूची निम्नानुसार है:
क |
ई-निविदा संख्या |
RBI/Delhi Regional Office/Issue/1/24-25/ET/923[Supply of labour-Coin and note] |
ख |
देखने के लिए MSTC वेबसाइट पर ई-निविदा की उपलब्धता |
13-02-2025 को 11.00 बजे से |
ग |
आफ़लाइन बोली पूर्व बैठक (स्वैच्छिक) |
07-03-2025 को 10:00 बजे |
घ |
ऑनलाइन ई-निविदा भरने हेतु प्रारम्भ तिथि |
10-03-2025 को 11:00 बजे से |
ड़ |
ऑनलाइन ई.एम.डी भरने हेतु अंतिम तिथि तथा समय |
20-03-2025 को दोपहर 12:00 बजे तक |
च |
ऑनलाइन ई-निविदा भरने हेतु अंतिम तिथि तथा समय |
20-03-2025 को 14:00 बजे तक |
छ |
पार्ट–I (तकनीकी बोली) खोलने की तिथि |
20-03-2025 को 15:00 बजे |
5. ई-निविदा का भाग-II उसी दिन या बैंक द्वारा सूचित बाद की किसी तारीख को केवल उन निविदाकर्ताओं का खोला जाएगा जिन्हें निविदा के भाग–1 की जांच के बाद पात्र पाया जाएगा। बैंक, कोई भी कारण बताए बिना किसी भी या सभी ई-निविदाओ को स्वीकार करने या अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
नोट: सभी निविदाकर्ताओं को यह ध्यान रखना होगा कि भविष्य में इस ई-निविदा के संबंध में जारी किए गए कोई संशोधन / सुधार, केवल RBI और MSTC की वेबसाइट पर अधिसूचित किये जाएंगे और इसकी कोई सूचना समाचार पत्र में अलग से प्रकाशित नहीं की जाएगी।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक, नई दिल्ली
स्थान: नई दिल्ली
दिनांक: 13 फरवरी, 2025 |