| ई-निविदा सं. – RBI/Delhi Regional Office/Issue/1/24-25/ET/923[Supply of labour-Coin and note]
हमारे दिनांक 13 फरवरी 2025 की ई-निविदा संख्या RBI/Delhi Regional Office/Issue/1/24-25/ET/923[Supply of labour-Coin and note] के अनुरूप, संभावित बोलीदाताओं के प्रश्नों, यदि कोई हो, का उत्तर देने के लिए 07 मार्च 2025 को प्रातः 10:00 बजे सम्मेलन कक्ष, निर्गम विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, 6 संसद मार्ग, नई दिल्ली - 110001 में बोली-पूर्व बैठक का आयोजन किया गया था।
2. बोली-पूर्व बैठक के दौरान उपस्थित भारतीय रिज़र्व बैंक, नई दिल्ली के स्टाफ सदस्यों और संभावित फर्मों/ निविदाकारों के प्रतिनिधियों के नाम नीचे दिए गए हैं:
| क्र सं |
आरबीआई अधिकारियों के नाम |
कार्यालय/विभाग |
| 1. |
श्री विवेक सिंह, महाप्रबंधक |
निर्गम विभाग, नई दिल्ली |
| 2. |
श्री परिमल किशोर चौधरी, समप्र |
निर्गम विभाग, नई दिल्ली |
| 3. |
श्री शशांक शेखर, प्रबंधक |
निर्गम विभाग, नई दिल्ली |
| 4. |
सुश्री निकिता, प्रबंधक |
निर्गम विभाग, नई दिल्ली |
| 5. |
श्री सुमीत परगोत्रा, सहायक प्रबंधक |
निर्गम विभाग, नई दिल्ली |
| 6. |
श्री सुमित सोलंकी, वरिष्ठ सहायक |
निर्गम विभाग, नई दिल्ली |
| क्र सं |
प्रतिनिधियों/ संभावित बोलीदाताओं का नाम |
फर्म का नाम |
| 1. |
श्री विशाल |
मेसर्स पार्थ एंड कंपनी |
बैठक में निविदाकार द्वारा उठाए गए प्रश्न और बैंक द्वारा दिए गए उत्तर नीचे दिए गए हैं:
| क्र सं |
पूछे गए प्रश्न |
भारतीय रिज़र्व बैंक की टिप्पणी |
| 1 |
शोधक्षमता प्रमाणपत्र (Solvency Certificate) के लिए आवश्यक न्यूनतम राशि कितनी है? |
निविदा दस्तावेज की अनुसूची एफ: शोधक्षमता प्रमाणपत्र के अनुसार निविदाकार को अपने बैंकर द्वारा जारी शोधक्षमता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। प्रमाणपत्र विशेष रूप से कार्य के उद्देश्य के लिए जारी किया जाए तथा इसकी न्यूनतम राशि कार्य की अनुमानित लागत के बराबर होनी चाहिए। |
| 2 |
क्या एकाधिक बैंकों से शोधक्षमता प्रमाणपत्र प्रदान किया जा सकता है? |
निविदाकार को अपने बैंकरों में से केवल एक से ही शोधक्षमता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। |
| 3 |
न्यूनतम टर्नओवर क्या है? |
जैसा कि निविदा दस्तावेज में अनुभाग II के खंड 2.2(iii) - निविदाकार(रों) के लिए सामान्य निदेश और संविदा की विशेष शर्तों में उल्लिखित है, निविदाकार एक प्रतिष्ठित, अनुभवी और लाइसेंसधारी श्रमिक ठेकेदार हो, जिसका न्यूनतम औसत वार्षिक कारोबार संविदा की अनुमानित लागत का कम से कम 30% हो, अर्थात् पिछले वित्तीय वर्ष (अर्थात्, 31 मार्च 2024) की 31 मार्च को समाप्त पिछले तीन वर्षों में से प्रत्येक वर्ष के दौरान ₹16,11,600/-, जो लेखापरीक्षित वित्तीय विवरणों द्वारा समर्थित हो। |
नोट:
-
बोली-पूर्व बैठक के उपर्युक्त विवरण निविदा दस्तावेज का हिस्सा होंगे।
-
कार्यवृत्त को एमएसटीसी पोर्टल पर भी अपलोड किया जाता है।
-
निविदा दस्तावेज के नियम व शर्तें तथा विनिर्देशन पूर्ववत बने रहेंगे।
-
उपर्युक्त स्पष्टीकरण सभी इच्छुक बोलीदाताओं की जानकारी के लिए जारी किया जा रहा है।
-
फर्म द्वारा प्रस्तुत की गई बोली को निविदा दस्तावेज और ऊपर दिए गए स्पष्टीकरण के अनुरूप माना जाएगा।
मुख्य महाप्रबंधक (प्रभारी)
भारतीय रिज़र्व बैंक, नई दिल्ली |