निविदा रद्द करना भारतीय रिज़र्व बैंक (इसके बाद इसे आरबीआई कहा जाएगा), मानव संसाधन प्रबंध विभाग, कोलकाता पूर्व-पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले योग्य फर्मों / कंपनियों/ एजेंसियां आदि से 01 जुलाई 2024 से 31 मार्च 2025 (09 माह) की अवधि के लिए दो (02) हैंडलर के साथ स्निफर डॉग की तैनाती हेतु दो भागों (भाग I और II) में ई-निविदा आमंत्रित करता है।
2024-2025 के लिए कार्य की अनुमानित लागत
(18% @जीएसटी सहित) |
2024-2025 के लिए बयाना जमा राशि
(अनुमानित लागत का 2%) |
₹7,92,000/- |
₹15,840/- |
ई-निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 28 मई 2024 को 13:00 बजे तक है। अन्य जानकारी के लिए कृपया भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट https://www.rbi.org.in पर “निविदा/टेंडर” को देखें तथा निविदा (टेंडर) अपलोड करने के लिए कृपया एमएसटीसी की वेबसाइट https://www.mstcecommerce.com. पर जाकर पंजीकरण करें। कृपया नोट करें कि इस संबंध में कोई भी परिशिष्ठ/ शुद्धिपत्र (एडेंडम/कोरिजेंडम) केवल भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
कोलकाता
स्थान: कोलकाता
दिनांक: 18 अप्रैल 2024
निविदा की अनुसूची (एसओटी)
1 |
कार्य की प्रकृति |
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के परिसरों पर हैंडलर के साथ स्निफर डॉग सर्विस की तैनाती के लिए वार्षिक संविदा: - भारतीय रिज़र्व बैंक, मुख्य कार्यालय भवन और एनेक्स बिल्डिंग, 13 और 15, एन.एस. रोड, कोलकाता 700001 पर दो (02) स्निफर कुत्तों (अधिमानतः लैब्राडोर रिट्रीवर / जर्मन शेफर्ड) की हैंडलरों के साथ तैनाती। |
2 |
अनुमानित लागत |
₹07,92,000/- |
3 |
बयाना जमा राशि |
₹15,840/- (अनुमानित लागत का 2%) [इस बयाना जमा राशि का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से एनईएफटी लेनदेन टिप्पणियों में विक्रेता का नाम/कंपनी का नाम उल्लेख करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक, कोलकाता के खाते में खाता संख्या - 186003001, IFSC - RBIS0KLPA01 में अथवा आरबीआई कोलकाता के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट जारी कर किया जा सकता है। |
4 |
उद्धृत दरों की वैधता |
प्रारंभ में 9 (नौ) महीनों के लिए (एक बार में एक वर्ष की अवधि के लिए आपसी नियमों और शर्तों पर नवीनीकृत और विस्तारित किया जाना है, लेकिन तीन साल से अधिक नहीं)। |
5 |
बैंक गारंटी |
₹39,600/- (अनुमानित लागत का 5%) (सफल बोली लगाने वाले द्वारा प्रस्तुत किया जाना है)। |
6 |
प्रतिधारण राशि |
संविदा राशि का 5% (मासिक बिलों से काटा जाएगा) |
7 |
निविदा का तरीका |
ई-खरीद प्रणाली (ऑनलाइन भाग I - तकनीकी बोली और भाग II - वाणिज्यिक बोली) https://www.mstcecommerce.com के माध्यम से। |
8 |
ई-निविदा संख्या |
RBI/Kolkata Regional Office/HRMD/1/24-25/ET/37 |
9 |
पार्टियों के लिए डाउनलोड हेतु एनआईटी उपलब्ध (निविदा देखना) होने की तिथि |
18 अप्रैल 2024 को 13:00 बजे। |
10 |
लेनदेन शुल्क |
शुल्क एमएसटीसी https://www.mstcecommerce.com पर जमा किया जाएगा। |
11 |
ऑफलाइन प्री-बिड मीटिंग की समय-सारणी |
16 मई 2024 को 15:00 बजे मानव संसाधन प्रबंध विभाग, 5वीं मंजिल, भारतीय रिज़र्व बैंक, 15, एन.एस रोड, कोलकाता 700001 में। |
12 |
एमएसटीसी वेबसाइट पर ऑनलाइन जमा करने के लिए ई-निविदा शुरू होने की तारीख और समय |
18 अप्रैल 2024 को 13:00 बजे। |
13 |
आरबीआई, कोलकाता को ईएमडी जमा करने की अंतिम तारीख और समय |
27 मई 2024 को 15:00 बजे। |
14 |
तकनीकी और वाणिज्यिक बोली जमा करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा को बंद करने की तारीख और समय |
28 मई 2024 को 13:00 बजे। |
15 |
भाग I यानी तकनीकी बोली खोलने की तारीख और समय |
28 मई 2024 को 15:00 बजे। |
16 |
भाग II अर्थात वाणिज्यिक बोली खोलने की तारीख और समय |
इसकी सूचना यथासमय दी जाएगी। |
|