Click here to Visit the RBI’s new website

निविदा



शुद्धिपत्र - भारतीय रिज़र्व बैंक के कर्मचारियों के लिए 01 फरवरी 2023 से 31 जनवरी 2024 तक अनिवार्य और स्वैच्छिक (वैकल्पिक) ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी

शुद्धिपत्र - दिनांक 15 दिसंबर 2022

ई-निविदा सं. - RBI/Central Office/HRMD/6/22-23/ET/432

कृपया 23 नवंबर 2022 को आरबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित उपर्युक्त कार्य का आरएफ़पी नोटिस देखें जिसमें एमएसटीसी पोर्टल (https://www.mstcecommerce.com/eprochome/) पर ई-निविदा के माध्यम से बोलीदाताओं से आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

2. इस संबंध में, एतद्द्वारा सूचित किया जाता है कि निम्नलिखित अनुदेशों को निम्नानुसार संशोधित किया गया है:

क्र.सं. खंड मौजूदा अनुदेश संशोधित अनुदेश
1 खंड III
पैरा 15
पृष्ठ 16
बैंक गारंटी, पॉलिसी की शुरुआत की तारीख से तेरह महीने की अवधि के लिए वैध होगी और कांट्रैक्ट दिए जाने के 7 दिनों के भीतर बैंक को प्रस्तुत की जानी चाहिए। बैंक गारंटी, पॉलिसी की शुरुआत की तारीख से तेरह महीने की अवधि के लिए वैध होगी और बैंक को पॉलिसी की शुरुआत से कम से कम 15 दिन पहले अर्थात 17 जनवरी 2023 को या उससे पहले प्रस्तुत की जानी चाहिए।”
2 अनुलग्नक III
पृष्ठ 32

अनिवार्य कवर का पिछले तीन वर्षों का दावा निपटान डेटा।

पॉलिसी वर्ष प्राप्त दावों की संख्या निपटाए गए दावों की संख्या निपटान राशि
(भारतीय रुपये में)
2020-21 3 3 62,50,000/-
2021-22 4 4 50,00,000/-
2022-23 3 3 37,50,000/-

अनिवार्य कवर का पिछले तीन वर्षों का दावा निपटान डेटा:

पॉलिसी वर्ष प्राप्त दावों की संख्या निपटाए गए दावों की संख्या निपटान राशि
(भारतीय रुपये में)
2020-21 3 3 62,50,000/-
2021-22 5 5* 1,00,00,000/-
2022-23 3 3 37,50,000/-
* 50 लाख का एक दावा प्रक्रियाधीन है।
3 खंड III
पैरा 15
पृष्ठ 16
सफल निविदाकार की ईएमडी बैंक गारंटी प्रस्तुत करने पर वापस कर दी जाएगी। सफल निविदाकार बैंक द्वारा निर्धारित प्रपत्र में अनुलग्नक VI के अनुसार किसी भी अनुसूचित बैंक से बैंक गारंटी (बीजी) के रूप में कांट्रैक्ट के अनुमानित मूल्य की 5% (पांच प्रतिशत) राशि प्रस्तुत करेगा। सफल निविदाकार कार्य की अनुमानित लागत के 3 प्रतिशत (अर्थात, 36 लाख) के बराबर का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) प्रस्तुत करेगा जिसे "भारतीय रिजर्व बैंक" के नाम से जारी किया जाएगा और इसे 17 जनवरी 2022 को या उससे पहले जमा किया जाए। यह नोट किया जाए कि बोली में शामिल होने के लिए प्रस्तुत की गई ईएमडी अर्थात कार्य की अनुमानित लागत के 2 प्रतिशत के बराबर भी बैंक द्वारा सुरक्षा जमाराशि के रूप में रखी जाएगी।

ऐसी जमाराशियों पर कोई ब्याज अर्जित और देय नहीं होगा।

3. आरएफपी के अन्य सभी नियम और शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।

प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक
मासंप्रवि, भारतीय रिज़र्व बैंक

तारीख: 13 दिसंबर 2022


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष