बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त
भारिबैं/केन्द्रीय कार्यालय/परिसर विभाग/6/22-23/ईटी/198
भारतीय रिज़र्व बैंक, परिसर विभाग, केंद्रीय कार्यालय भवन फोर्ट, मुंबई ने दिनांक 14 जुलाई 2022 को भारतीय रिज़र्व बैंक के केंद्रीय कार्यालय भवन, मुंबई में सुविधा प्रबंधन सेवाएं (हाउसकीपिंग) प्रदान करने के लिए ई-निविदा आमंत्रित की थी। निविदा में संशोधन/सुधार इस प्रकार हैं:
-
कार्य के क्षेत्र – पैरा 5ए में फ्री टू यूज़ (एफटीयू) के आधार पर प्रसाधन सुविधाओं की आपूर्ति और उसका रखरखाव तथा मात्राओं की अनुसूची की मद संख्या 2 पृष्ठ 61 में “70 बॉक्स की आपूर्ति” को हटा दिया गया है। आवश्यक मात्रा में उपभोग्य सामग्रियों की आपूर्ति वेंडर को करनी होगी। मात्राओं की अनुसूची की मद संख्या 03 को 82 उप-मदों में विभाजित किया गया है, जिनकी दरें मूल्य-बोली में क्वोट की जाएंगी।
-
अनुबंध V – पैरा 1 में, न्यूनतम मजदूरी और अन्य सांविधिक अनुलाभों हेतु वचनबद्धता के लिए प्रोफार्मा के बिन्दु 1 को अक्टूबर 2021 (मूल + वीडीए) के स्थान पर मार्च 2022 पढ़ना है।
-
अनुबंध VI को हटा दिया गया है तथा इसे भाग 1 के साथ प्रस्तुत नहीं किया जाना है।
-
बोलीदाताओं से अनुरोध है कि वे जीएसटी और किसी भी अन्य लागू करों सहित दरों को कोट करें।
बोलीदाताओं से अनुरोध है कि वे शुद्धिपत्र में दिए गए संशोधनों को ध्यान में रखते हुए बोली प्रस्तुत करें। शुद्धिपत्र की एक हस्ताक्षरित प्रति निविदा भाग I के साथ प्रस्तुत की जानी है। |