Click here to Visit the RBI’s new website

निविदा



भारतीय रिजर्व बैंक, रांची को क्रेडिट पर्ची के आधार पर दवाईयों तथा गैर औषधीय वस्तुओं की आपूर्ति के लिए केमिस्ट का पैनल तैयार करना

परिशिष्ट

बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्‍त

शुद्धिपत्र

भारतीय रिज़र्व बैंक, रांची पैनलबद्ध डॉक्टरों द्वारा जारी क्रेडिट स्लिप के आधार पर बैंक को दवाईओं तथा गैर-औषधीय वस्तुओं की आपूर्ति के लिए वार्षिक करार करने की इच्छा रखता है, जो नौ महीने की प्रारंभिक अवधि 01 जुलाई 2022 से 31 मार्च 2023 तक के लिए प्रभावी है। । एम्पैनल्मेंट 01 अप्रैल, 2023 से शुरू होने वाले अगले एक वर्ष की अवधि के लिए नवीनीकरण के लिए पात्र होगा। आपसी सहमति के आधार पर अधिकतम दो नवीनीकरण की अनुमति होगी।

निविदा एमएसटीसी लिमिटेड के ई-निविदा पोर्टल (https://www.mstcecommerce.com/) के माध्यम से की जाएगी। सभी इच्छुक केमिस्ट/ भारतीय रिज़र्व बैंक, रांची के पैनल में शामिल केमिस्ट निविदा की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उपरोक्त वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी के साथ अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

निविदा की निविदा आमंत्रण सूचना (एनआईटी) संख्या और समय-सूची नीचे दी गई है:

क. एनआईटी सं. RBI/Ranchi/Estate/46/22-23/ET77
ख. कार्य का नाम भारतीय रिज़र्व बैंक, रांची के पैनलबद्ध डॉक्टरों द्वारा जारी क्रेडिट पर्ची के आधार पर दवाईओं तथा गैर-औषधीय वस्तुओं की आपूर्ति – 01 जुलाई 2022 से 31 मार्च 2023 की अवधि हेतु
ग. अनुमानित राशि Rs. 25,00,000/- (वार्षिक आधार पर)
घ. बयाना जमा-राशि Rs. 50,000/- (अनुमानित राशि का 2%) बयाना राशि सिर्फ एनईएफटी के माध्यम से जमा की जा सकती है:
लाभार्थी के खाते का नाम
Beneficiary A/c Name
RBI NEFT Inward Received
लाभार्थी का खाता सं
Beneficiary A/c number
186003001
IFSC RBIS0RNPA01
ङ. निविदा का तरीका खुली निविदा
च. डाउनलोड के लिए पार्टियों को उपलब्ध आरएफक्यू की तारीख 10:00 AM on 25-05-2022
छ. बोली पूर्व (प्री बिड) बैठक 11:00 AM on 31-05-2022
ज. बयाना जमा-राशि जमा करने की अंतिम तिथि 10:00 AM on 15-06-2022
झ. बोली प्रारम्भ होने की तिथि 10:00 AM on 26-05-2022
ञ. ई-निविदा के माध्यम से कीमत बोली की अंतिम तिथि 11:00 AM on 16-06-2022
ट. भाग-1 (तकनीकी वाणिज्यिक बोली) खोलने की तिथि और समय -
ठ. भाग-2 (कीमत बोली) खोलने की तिथि और समय 03:00 PM on 16-06-2022
ड. वेबसाइट https://www.mstcecommerce.com/
ढ. लेनदेन शुल्क MSTC पोर्टल में उल्लिखित अनुसार MSTC पेमेंट गेटवे/ NEFT के माध्यम से MSTC लिमिटेड के पक्ष में

कृपया लेनदेन शुल्क का अंतरण भारतीय रिज़र्व बैंक, रांची को न करें।

किसी भी प्रकार के स्पष्टीकरण के लिए आप भारतीय रिज़र्व बैंक के निम्न अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं:

1. श्री रिचर्ड आलोक एक्का, सहायक महाप्रबन्धक – hrmdranchi@rbi.org.in– 7033023336

2. श्रीमती संगीता सोरेन, सहायक प्रबन्धक – hrmdranchi@rbi.org.in - 7873095700

कोटेशन इस दस्तावेज़ में निर्दिष्ट नियत तिथि और समय पर खोली जाएगी। इस अवसर पर उपस्थित होने के लिए आप अपने एक प्रतिनिधि को नामित कर सकते हैं।

नोट: सभी बोलीदाता कृपया ध्यान दें कि भविष्य में आरएफक्यू के संबंध में जारी किए जाने वाले किसी भी संशोधन / सुधार को आरबीआई और एमएसटीसी वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा तथा इसे समाचार पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष