क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, बेंगलुरु ‘भारतीय रिज़र्व बैंक, बेंगलुरु के लिए आरएफआईडी आधारित फिक्स्ड एसेट मैनेजमेंट सिस्टम एमएसटीसी के माध्यम से ई-निविदा आमंत्रित करते हैं। विस्तृत निविदा सूचना के साथ ई-निविदा एमसीटीसी वेबसाइट https://www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi और भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट https://www.rbi.org.in पर “निविदाएं" मेन्यू में उपलब्ध है।
2. सभी इच्छुक बोलीदाताओं को ई-निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उपरोक्त वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी के साथ खुद को पंजीकृत करना होगा।
3. कार्य की अनुमानित लागत रू.7.85 लाख (लगभग) है, हालांकि वास्तविक राशि भिन्न हो सकती है।
4. ई-निविदा प्रक्रिया का कार्यक्रम निम्नानुसार है:
A |
ई-निविदा सं. |
भारिबैं/बेंगलुरू/संपदा/180/2020-21/ET/254 |
B |
निविदा की विधि |
ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम
(ऑनलाइन भाग I - तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और भाग II – कीमत बोली www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi के माध्यम से) |
C |
पार्टियों द्वारा डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध एनआईटी की तारीख |
24 अक्तूबर 2020 को पूर्वाह्न 10.00 बजे से |
D |
बयाना जमा-राशि |
सभी बोलीदाता से रुपये 15,700/- डिमांड ड्राफ्ट/बैंक गारंटी/एनईएफटी द्वारा (विवरण " ई-निविदा में बोली पैरा के अंतर्गत) |
E |
ईएमडी प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि |
11 नवम्बर 2020 को अपराह्न 2.00 बजे तक |
F |
बोली प्रारंभ करने की दिनांक |
24 अक्तूबर 2020 को अपराह्न 11.00 बजे से |
G |
पात्रता डॉकयुमेंटप्रस्तुत करने की अंतिम तिथि |
30 अक्तूबर 2020 को अपराह्न 03.00 बजे तक |
H |
ई-निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि |
11 नवम्बर 2020 को अपराह्न 02.00 बजे तक |
I |
भाग-I (तकनीकी बोली) खोलने की तिथि |
11 नवम्बर 2020 को अपराह्न 03.00 बजे |
5. भाग-II यानी कीमत बोली को भाग–I में निर्धारित सभी मानदंडों को पूरा करने वाले ठेकेदारों/बोलीदाताओं के संबंध में बैंक द्वारा यथासूचित उसी दिन या बाद की तारीख में खोला जाएगा। बैंक के पास कोई भी कारण बताए बिना किसी भी या सभी ई-निविदा को स्वीकार करने या अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।
नोट: सभी निविदाकर्ता कृपया ध्यान दें कि जैसा कि ऊपर दिया गया है, भविष्य में जारी किए जाने वाले ई-निविदा में कोई भी संशोधन/सुधार, केवल भारतीय रिज़र्व बैंक और एमएसटीसी वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा और अखबार में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।
क्षेत्रीय निदेशक
बेंगलोर
23 अक्तूबर 2020 |