बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (240.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
शुद्धिपत्र - कर्नाटक राज्य में बैंक नोट्स और सिक्कों के परिवहन हेतु पर्याप्त संख्या में पूर्ण रूप से ढकी कंटेनर ट्रक/वाहनों की आपूर्ति, बेंगलूरु

ई-निविदा सं. - आरबीआई/बैंगलोर क्षेत्रीय कार्यालय/निर्गम/1/26-27/ईटी/40 - [ट्रकों की आपूर्ति]

कृपया उपर्युक्‍त निविदा का संदर्भ लें। इस संदर्भ में, कृपया ध्यान दें कि इस संबंध में बोली पूर्व बैठक के 06 मई, 2026 को जारी किए गए कार्यवृत्त में दिए गए स्पष्टीकरण में निम्नलिखित परिवर्तन किए गए हैं।

क्रम संख्या बोलीदाता द्वारा पूछे गए प्रश्न रिज़र्व बैंक का वर्तमान स्पष्टीकरण रिज़र्व बैंक का संशोधित स्पष्टीकरण
10 सिक्का परिवहन के दौरान अनलोडिंग में देरी की स्थिति में, जो अगले दिन तक बढ़ता है, स्पष्टीकरण मांगा गया है कि क्या दरें प्रति दिन के आधार पर निर्धारित की जाएंगी या यात्रा में तय किए गए किलोमी‍टर के आधार पर? सिक्का विप्रेषण की दरें खजाने के साथ यात्रा में तय किए गए वास्तविक किलोमीटर के आधार पर निर्धारित की जाएंगी।

खजाने के साथ तय की गई 40 किमी तक दूरी को स्थानीय माना जाता है। खजाने के साथ तय की गई 40 किमी से अधिक   तय की गई दूरी को आउटस्टेशन माना जाता है।
हालांकि, आउटस्टेशन विप्रेषण के लिए न्यूनतम लागू दूरी 275 किलोमीटर है।
सिक्का विप्रेषण की दरें खजाने के साथ यात्रा में तय किए गए वास्तविक किलोमीटर के आधार पर निर्धारित की जाएंगी।

खजाने के साथ तय की गई 40 किमी तक दूरी को स्थानीय माना जाता है।  40 किमी से अधिक के खजाने के साथ तय की गई दूरी को आउटस्टेशन माना जाता है।

2. इसके अलावा, यह सूचित किया जाता है कि निविदा दस्तावेज और ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि 21 मई, 2026 को सुबह 10:00 बजे तक बढ़ा दी गई है। निविदा 21 मई, 2026 को सुबह 11:00 बजे खोला जाएगा।

3. जिन बोलीदाताओं ने पहले ही बोलियां जमा कर दिया है और उसे संशोधित करना चाहते हैं, वे एमएसटीसी पोर्टल के बिड फ्लोर पर उपलब्ध डिलीट बिड विकल्प का लाभ उठा सकते हैं और अपनी बोलियां फिर से जमा कर सकते हैं।

4. ई-टेंडर के अन्य सभी नियम और शर्तें अपरिवर्तित रहेंगे।


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष