ई-निविदा नं: RBI/GUWAHATI/ESTATE/1/26-27/ET/56
भारतीय रिज़र्व बैंक, गुवाहाटी उपर्युक्त कार्य के लिए दो बोली प्रणाली (तकनीकी-वाणिज्यिक और वित्तीय बोली) के तहत ई-निविदाएं एक साथ आमंत्रित करता है। निविदा प्रपत्र 30 अप्रैल 2026 को आरबीआई की वेबसाइट www.rbi.org.in और एमएसटीसी ई-पोर्टल www.mstcecommerce.com पर देखने / डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगी।
आपकी निविदा, विधिवत भरी हुई और ई-हस्ताक्षरित, केवल एमएसटीसी न्यू कॉमन पोर्टल (MSTC New Common Portal) www.mstcecommerce.com के माध्यम से ई-टेंडरिंग मोड द्वारा प्रस्तुत की जानी चाहिए। ई-निविदा प्रक्रिया की अनुसूची और संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं:
1. कुल अनुमानित लागत: ₹7,78,516/-
2. इवेंट का प्रकाशन- दिनांक और समय: 30.04.2026 को 17:00 बजे से।
3. बोली प्रारंभ होने की दिनांक और समय: 30.04.2026 को 17:00 बजे से।
4. बोली-पूर्व बैठक की दिनांक: 04.05.2026 को 11:00 बजे से बैंक मुख्य कार्यालय भवन पर
5. बोली बंद होने की दिनांक और समय: 21.05.2026 को 14:00 बजे।
6. बोली खोलने की दिनांक और समय: 21.05.2026 को 15:00 बजे से।
इस निविदा के संबंध में कोई भी संशोधन/शुद्धिपत्र/स्पष्टीकरण केवल वेबसाइट/ई-पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
बैंक न्यूनतम निविदा स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी या सभी निविदाओं को बिना कोई कारण बताए अस्वीकार करने का अधिकार बैंक सुरक्षित रखता है।
यह एक सीमित ई-टेंडर है। केवल वे बोलीदाता/विक्रेता जो "₹5 लाख - ₹10 लाख" और उससे ऊपर मूल्य श्रेणी के तहत ऐसे सिविल कार्यों के लिए आरबीआई गुवाहाटी के साथ सूचीबद्ध हैं, इस ई-निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र हैं।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
उत्तर पूर्वी राज्य |