बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (1513.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
भारतीय रिज़र्व बैंक, जयपुर के मुख्य कार्यालय भवन की चौथी मंजिल पर बोर्ड रूम टेबल उपलब्ध कराने, निर्माण, आपूर्ति और फिक्सिंग का कार्य

भारतीय रिज़र्व बैंक, जयपुर, मुख्य कार्यालय भवन की चौथी मंजिल पर बोर्ड रूम टेबल उपलब्ध कराने, निर्माण, आपूर्ति और फिक्सिंग के कार्य हेतु पात्र बोलीदाताओं से दो भागों (भाग-I तथा भाग-II) में ई-निविदा आमंत्रित करता है। निविदा एमएसटीसी लिमिटेड (https://mstcecommerce.com/eprocn) के ई-निविदा पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। सभी पात्र कंपनियां/ फ़र्म उपरोक्त वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी के साथ स्वयं को पंजीकृत करना सुनिश्चित करें ताकि वे निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकें। ई-निविदा की अनुसूची नीचे दी गई है:

क. ई-निविदा का नाम भारतीय रिज़र्व बैंक, जयपुर के मुख्य कार्यालय भवन की चौथी मंजिल पर बोर्ड रूम टेबल उपलब्ध कराने, निर्माण, आपूर्ति और फिक्सिंग का कार्य
ख. ई-निविदा की संख्‍या RBI/Jaipur Regional office/Estate/2/26-27/ET/49
ग. कार्य की अनुमानित लागत 15,80,000/-
घ. निविदा की प्रक्रिया ई-खरीद प्रणाली
ऑनलाइन भाग-1 (टेक्‍नों-वाणिज्‍य बोली) और भाग-2 (मूल्य बोली) (www.mstcecommerce.com/eprocn) के जरिए
ड. निविदाकर्ताओं को डाउनलोड करने हेतु एनआईटी की उपलब्‍धता की तारीख 28 अप्रैल, 2026, अपराह्न 02:00 बजे से
च. पात्र फ़र्म भारतीय रिजर्व बैंक, जयपुर कार्यालय के साथ सिविल ट्रेड (उप-श्रेणी 1.1 एवं 1.2) (10 लाख रुपये से अधिक लागत वाले कार्यों के लिए) में सूचीबद्ध वेंडर ही निविदा में भाग लेने के लिए पात्र हैं।
इच्छुक बोलीदाता को ई-निविदा दस्तावेज के खंड-I के पैरा 1.1.10 में उल्लिखित “पात्रता मानदंड” को भी पूरा करना होगा।
छ. बयाना जमा - राशि (ईएमडी) ईएमडी जमा करवाने की आवश्यकता नहीं है
ज. www.mstcecommerce.com/eprocn पर ऑन लाइन टेक्नो-वाणिज्यिक बोली तथा कीमत बोली के प्रस्तुतीकरण के लिए ई-टेंडर शुरु होने की तारीख 28 अप्रैल, 2026, अपराह्न 02:00 बजे से
झ. ऑन लाइन टेक्नो-वाणिज्यिक बोली तथा मूल्य बोली के प्रस्तुतीकरण के लिए ई-टेंडर खत्म होने की तारीख 19 मई, 2026, अपराह्न 02:00 बजे तक
ञ. भाग I खोलने की तारीख
(अर्थात टेक्नो-वाणिज्यिक बोली)

भाग II खोलने की तारीख
(अर्थात मूल्य बोली)
19 मई, 2026, दोपहर 03:00 बजे
मूल्य बोली खोलने की तिथि और समय सभी पात्र बोलीदाताओं को ई-मेल के माध्यम से अलग से सूचित किया जाएगा।
त. लेन-देन प्रभार मेसर्स एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में अथवा मेसर्स एमएसटीसी लि. द्वारा सूचित गेटवे/ एनईएफ्टी/ आरटीजीएस के माध्यम से

टिप्पण:

1. कृपया नोट करें कि पोर्टल से टेंडर दस्तावेज डाउनलोड करने के लिए कोई टेंडर-शुल्क नहीं है।

2. आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को आवश्यक पात्रता रखने के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करके बैंक को संतुष्ट करना होगा और ऐसा करने में उनकी विफलता की स्थिति में, बैंक के पास उनकी उम्मीदवारी को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।

3. बैंक न्यूनतम बोली वाली निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।

4. भविष्य में निविदा से संबन्धित जारी किए गए किसी भी संशोधन/शुद्धिपत्र, यदि कोई हो, को केवल भारतीय रिज़र्व बैंक की वैबसाईट (https://www.rbi.org.in) और एमएसटीसी वैबसाईट पर अधिसूचित किया जाएगा जैसा कि ऊपर दिया गया है और इसे अखबार में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष