भारतीय रिजर्व बैंक, बेलापुर उपर्युक्त कार्य के लिए सभी पात्र विक्रेताओं से मोहरबंद निविदाएं (2 बोली-प्रणाली) आमंत्रित करता है। निविदा प्रपत्र 20 सितंबर, 2019 से 16 अक्टूबर, 2019 तक आरबीआई की वेबसाइट (rbi.org.in) से सेक्शन (Tender) के तहत डाउनलोड किए जा सकते हैं। मोहरबंद निविदाएं, जो महाप्रबंधक (प्रभारी अधिकारी), भारतीय रिजर्व बैंक, संपदा विभाग, प्लॉट नंबर 3, सेक्टर -10, एचएच निर्मलादेवी मार्ग, सीबीडी बेलापुर - 400614' को संबोधित किया गया हो और उसके ऊपर “आरबीआई के मुख्य कार्यालय भवन, बेलापुर में सीवीपीएस के लिए एकल इलेक्ट्रोस्टैटिक डस्ट कंट्रोलर / अवशोषक की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशन के लिए सील किये हुए कोटेशन के लिए निविदा” लिखा गया हो 16 अक्टूबर 2019 को 1400 बजे तक या उससे पहले प्रस्तुत करना होगा। मोहरबंद निविदाओं को पूछताछ काउंटर, भूतल, भारतीय रिजर्व बैंक, सीबीडी बेलापुर में रखे गए 'टेंडर बॉक्स' में डाला जाना चाहिए।
प्रस्तावित कार्य का विवरण नीचे प्रस्तुत हैं:
कार्य की अनुमानित लागत |
₹ 4.5 लाख |
बयाना जमा राशि (ई एम डी) |
₹ 9,000/- |
निविदा जमा करने की अंतिम तारीख / समय |
16 अक्टूबर 2019 को 1400 बजे तक |
निविदा भाग- I के खोलने की तारीख / समय / स्थान |
16 अक्टूबर 2019 को 1500 बजे तक |
श्रीमती के.निखिला
महाप्रबंधक (प्रभारी अधिकारी)
भारतीय रिजर्व बैंक, बेलापुर |