कृपया उपर्युक्त विषयांकित निविदा का संदर्भ लें, जिसे दिनांक 16 जनवरी 2026 को भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट (www.rbi.org.in) के “निविदा” लिंक के अंतर्गत जारी किया गया था।
ख. उपरोक्त के संदर्भ में सूचित किया जाता है कि निविदा गतिविधियों की समय-सारणी को निम्नानुसार संशोधित किया गया है:
ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि और समय: दिनांक 16 फरवरी 2026 (अपराह्न 03:00 बजे तक)
तकनीकी बोली जमा करने की अंतिम तिथि और समय: दिनांक 16 फरवरी 2026 (अपराह्न 03:00 बजे तक)
तकनीकी बोली खुलने की तिथि और समय: दिनांक 16 फरवरी 2026 (शाम 04:00 बजे)
ग. निविदा में उल्लिखित अन्य सभी नियम और शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।
क्षेत्रीय निदेशक भारतीय रिज़र्व बैंक शिमला