बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (252.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
बोली पूर्व बैठक का कार्यवृत - मधुबन अपार्टमेंट, तेलंखेड़ी रोड स्टाफ क्वार्टर्स स्थित विजिटिंग ऑफिसर्स फ्लैट (वीओएफ) और अत्रे लेआउट स्टाफ क्वार्टर्स, नागपुर स्थित विजिटिंग ऑफिसर्स फ्लैट (वीओएफ) और ट्रांजिट हॉलिडे होम (टीएचएच) में प्रबंधन और हाउसकीपिंग सेवाओं (कैटरिंग सहित) के लिए वार्षिक सेवा अनुबंध हेतु

ई-निविदा संख्या - RBI/Nagpur Regional Office/HRMD/2/25-26/ET/741

ई-निविदा संख्या– RBI/Nagpur Regional Office/HRMD/2/25-26/ET/741 दिनांक 23 दिसंबर 2025 के अनुसार, एक बोली पूर्व बैठक 14 जनवरी 2026 को दोपहर 12.00 बजे प्रशिक्षण हॉल, प्रथम तल, भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) मुख्य कार्यालय भवन, नागपुर, क्षेत्रीय कार्यालय, महाराष्ट्र में आयोजित की गई।

2. वेंडरों द्वारा प्रस्तुत प्रश्नों का विवरण तथा बैंक के स्पष्टीकरण/टिप्पणियाँ नीचे दी गई हैं –

क्रम संख्या प्रतिनिधियों के प्रश्न स्पष्टीकरण/टिप्पणी
1 क्या 30 दिनों के लिए रिलीवर चार्जेस कोट करना अनिवार्य है? नहीं। जैसा कि निविदा दस्तावेज़ में निर्धारित किया गया है, रिलीवर चार्जेस बैंक द्वारा नहीं दिये जाएँगे।

निविदा दस्तावेज़ का पैरा 2.6 (ए) तथा तथा 3.3.2 (i) देखें।
2 केंद्रीय सरकार ने चार लेबर कोड कार्यान्वित/लागू किए हैं जहां हमें बोनस @8.33, अवकाश वेतन @6.73 तथा ग्रेज्युटी @ 5% पर कोट करने हैं। यदि एक या उससे अधिक वेंडर्स इन सांविधिक राशियों को कोट नहीं करते हैं, क्या आरबीआई उनकी बोलियाँ अस्वीकार कर देगा? इच्छुक बोलीदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे सभी वर्तमान सांविधिक अपेक्षाओं/बाध्यताओं का पालन करें और निविदा दस्तावेज़ में निर्दिष्ट अनुसार बोली प्रस्तुत करें।

आरबीआई नागपुर अपने केंद्रीय कार्यालय के वर्तमान अनुदेशों के तहत यथा लागू नए श्रम कानून सुधारों का पालन करेगा।

इन सुधारों के कार्यान्वयन के लिए बाद में हुई किसी भी बढ़ी हुई लागत की अदायगी बैंक के पूर्व अनुमोदन के अधीन होगी।
3 क्या आरबीआई सफाई की सामग्री की राशि और लाउंड्री चार्जेस का भुगतान करेगा? नहीं। आरबीआई सफाई की सामग्री की राशि और लाउंड्री चार्जेस का भुगतान नहीं करेगा।

निविदा दस्तावेज़ का पैरा 3.3.2 देखें।
4 क्या यह अनिवार्य है कि पर्यवेक्षकों के पास डिप्लोमा प्रमाणपत्र होने चाहिए? नहीं। यदि उनके पास डिप्लोमा प्रमाणपत्र नहीं है तो कुकिंग/होस्पिटलिटी/हाउसकिपिंग में अनुभव के प्रमाण पत्र दिये जा सकते हैं।
5 यदि एक से अधिक बोलीदाताओं ने एक समान वित्तीय/मूल्य बोली दी है तो किस प्रकार एल1 बोलीदाता का चयन/निर्णय किया जाएगा? यदि एक से अधिक बोलीदाता एक समान वित्तीय/मूल्य बोली देते हैं तो एल1 पर निर्णय मूल्यांकन पद्धति अनुबंध-1 के अनुसार लिया जाएगा।

उपरोक्त उल्लिखित स्पष्टीकरण सभी इच्छुक निविदाकर्ताओं की जानकारी के लिए जारी किए गए हैं। पूर्व-निविदा बैठक की कार्यवृत्त निविदा का हिस्सा होगी। निविदाकर्ताओं द्वारा निविदा प्रस्तुत करना इस बात के रूप में माना जाएगा कि वह निविदा दस्तावेज और उपरोक्त दिए गए स्पष्टीकरणों के अनुरूप है।

3. बैंक और वेंडरों के जिन प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया है, उनका विवरण नीचे दिया गया है:

A) बैंक के प्रतिनिधि –

क्रम नाम पदनाम
1 श्री पीयूष डी. तेलराँधे समप्र
2 श्री नागेश पी. अंभोरे सहायक प्रबन्धक
3 श्री राज कुमार मिश्रा सहायक

B) वेंडर के प्रतिनिधि –

क्रम संख्या वेंडर का नाम प्रतिनिधि का नाम
1 मै. पी एम केटरिंग सर्विसेस श्री हरिप्रसाद पी शेट्टी
श्री नित्यानन्द डी नायक
2 मै. माजदा केटेरर्स श्री असलम शेख
3 मै. आँचल ग्रुप श्री एस एल कवि
4 मै. यमुना एंटरप्राइसेस श्री गोपाल मरेपल्ली

4. वेंडरों को सलाह दी गई कि वे निविदा दस्तावेज़ में उल्लिखित पात्रता मानदंड और सभी नियम एवं शर्तों का पालन करें। इसके अलावा, बोलीदाताओं को निर्देश दिया गया कि वे एमएसटीसी पोर्टल पर बोली प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक निष्पादित करें और सुनिश्चित करें कि वे एमएसटीसी पोर्टल (वर्जन 3.0) पर पंजीकृत हैं। यदि उपर्युक्त ई-निविदा के लिए बोली प्रस्तुति में कोई समस्या आती है, तो बोलीदाताओं को सूचित किया जाता है कि वे निविदा दस्तावेज़ में दिए गए विवरण के अनुसार एमएसटीसी सपोर्ट कर्मियों से समन्वय करें।

यदि बोली-पूर्व बैठक के इन कार्यवृतों के जारी होने से पहले किसी वेंडर ने अपनी बोली एमएसटीसी पोर्टल पर अपलोड कर दी है, तो उन्हें सलाह दी जाती है कि अपनी बोली को संशोधित करके एमएसटीसी पोर्टल पर पुन:अपलोड करें।

5. संबन्धित वेंडरों के प्रतिनिधियों द्वारा उपर्युक्त उल्लिखित सभी बिन्दुओं को नोट किया गया हैं।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक, नागपुर

स्थान: नागपुर
दिनांक: 14 जनवरी 2026


अनुबंध-I

जब एक से अधिक निविदाकर्ता समान वित्तीय/मूल्य प्रस्ताव देते हैं, तो L1 निर्धारित करने की मूल्यांकन पद्धति

तकनीकी मूल्यांकन में, प्रत्येक बोलीदाता को नीचे दिए गए मापदंडों के अनुसार 100 में से अंक प्रदान किए जाएंगे:

क्रम संख्या   मूल्यांकन के मानक वेटेज
I.   पिछले तीन वित्तीय वर्षों अर्थात वित्तीय वर्ष 2022-23, वित्तीय वर्ष 2023-24 तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 का औसत टर्न ओवर 30 अंक
  a 1 करोड़ से अधिक 30
  b 75 लाख से 1 करोड़ 20
  c 50 लाख से 75 लाख 10
II.   हाउसकीपिंग, मेंटेनेंस और कैटरिंग सेवाओं या इसी प्रकार के कार्यों के लिए ग्राहक प्रमाणपत्र (अनुबंध-II के अनुसार) पिछले पांच वित्तीय वर्षों के लिए अर्थात् वित्तीय वर्ष 2020-21, वित्तीय वर्ष 2021-22, वित्तीय वर्ष 2022-23, वित्तीय वर्ष 2023-24 और वित्तीय वर्ष 2024-25 20 अंक
  a हाउसकीपिंग, रखरखाव और खानपान सेवाओं के लिए एक (01) या अधिक कार्य जिनकी लागत अनुमानित लागत के 80% के बराबर या कम नहीं हो। 20
  b हाउसकीपिंग, रखरखाव और खानपान सेवाओं के लिए दो (02) या अधिक कार्य जिनकी लागत अनुमानित लागत के 50% के बराबर या कम नहीं हो। 15
  c हाउसकीपिंग, रखरखाव और खानपान सेवाओं के लिए तीन (03) या अधिक कार्य जिनकी लागत अनुमानित लागत के 40% के बराबर या कम नहीं हो। 10
III.   पिछले पांच वित्तीय वर्षों अर्थात वित्तीय वर्ष 2020-21, वित्तीय वर्ष 2021-22, वित्तीय वर्ष 2022-23, वित्तीय वर्ष 2023-24 और वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान हाउसकीपिंग, रखरखाव और खानपान सेवाओं या इसी तरह के कार्यों के लिए प्रदान की गई सूचीबद्ध सेवा और कार्य/कार्यों (असंतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर अनुबंध की समाप्ति या समाप्ति के लिए नोटिस के बिना) का मूल्य अनुमानित लागत के 50% से अधिक होना चाहिए। 20 अंक
  a भारतीय रिज़र्व बैंक/ केंद्रीय सरकार/ राज्य सरकार का कोई कार्यालय 20
  b पीएसबी/पीएसयू/ निजी क्षेत्र के बैंक 15
  c प्रतिष्ठित होटल/अन्य निजी संगठन 10
  इसके साथ लगाए दस्तावेजों में ऐसे कार्यालयों के पते और उपयुक्त प्राधिकारीयों के विवरण का उल्लेख होना चाहिए।
IV. गेस्ट हाउसों की हाउसकिपिंग,रख-रखाव और केटरिंग में अनुभव 30 अंक
  a 10 वर्षों से अधिक 30
  b 7 वर्ष से 10 वर्ष 25
  c 5 वर्ष से 7 वर्ष 20
कुल अधिकतम अंक 100

यदि दो या अधिक बोलीदाता समान वित्तीय/मूल्य बोली (सेवा प्रभार = प्रशासनिक लागत + लाभ मार्जिन) (एल1) प्रस्तुत करते हैं, उच्चतम तकनीकी अंक वाले बोलीदाता को एल1 के रूप में रैंक किया जाएगा।

इसके अलावा, यदि तकनीकी अंकों में भी समानता पाई जाती है, तो निम्नलिखित टाई-ब्रेकर मानदंडों को क्रमानुसार लागू किया जा सकता है:

i. समान सेवाओं से उच्च औसत वार्षिक टर्न ओवर

ii. गेस्ट हाउसों की हाउसकीपिंग, मेंटेनेंस और केटरिंग में अनुभव

इस संबंध में निविदा मूल्यांकन समिति का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा।


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष