बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(320 kb )
भारत सरकार के खज़ाना बिलों की नीलामी का कैलेंडर

27 मार्च 2026

भारत सरकार के खज़ाना बिलों की नीलामी का कैलेंडर
(जून 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही के लिए)

भारत सरकार के परामर्श से भारतीय रिज़र्व बैंक एतद्द्वारा, जून 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही के लिए खज़ाना बिलों के निर्गम हेतु कैलेंडर को निम्नानुसार जारी करता है:

खज़ाना बिलों की नीलामी के लिए अधिसूचित राशि
(अप्रैल – जून 2026)
(करोड़)
नीलामी की तारीख निर्गम की तारीख 91 दिवसीय 182 दिवसीय 364 दिवसीय कुल
08 अप्रैल 2026 09 अप्रैल 2026 12,000 6,000 6,000 24,000
15 अप्रैल 2026 16 अप्रैल 2026 12,000 6,000 6,000 24,000
22 अप्रैल 2026 23 अप्रैल 2026 12,000 6,000 6,000 24,000
29 अप्रैल 2026 30 अप्रैल 2026 12,000 6,000 6,000 24,000
06 मई 2026 07 मई 2026 12,000 6,000 6,000 24,000
13 मई 2026 14 मई 2026 12,000 6,000 6,000 24,000
20 मई 2026 21 मई 2026 12,000 6,000 6,000 24,000
27 मई 2026 29 मई 2026 12,000 6,000 6,000 24,000
 03 जून 2026 04 जून 2026 12,000 6,000 6,000 24,000
10 जून 2026 11 जून 2026 12,000 6,000 6,000 24,000
17 जून 2026 18 जून 2026 12,000 6,000 6,000 24,000
24 जून 2026 25 जून 2026 12,000 6,000 6,000 24,000
  कुल 1,44,000 72,000 72,000 2,88,000

2. भारत सरकार के परामर्श से भारतीय रिज़र्व बैंक के पास, भारत सरकार की आवश्यकताओं, उभरती बाजार स्थितियों और अन्य प्रासंगिक कारकों के आधार पर खज़ाना बिलों की अधिसूचित राशि और समय-सारणी में बाजार को विधिवत सूचना देने के बाद संशोधन करने की छूट होगी। इस तरह, बीच में पड़ने वाली छुट्टियों के कारणों सहित यदि ऐसी कोई परिस्थिति उत्पन्न होती है तो इस कैलेंडर में परिवर्तन किया जा सकता है। यदि ऐसा कोई परिवर्तन होता है, तो उन्हें प्रेस प्रकाशनियों के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

3. खज़ाना बिलों की नीलामी भारत सरकार द्वारा 26 मार्च 2025 को जारी तथा समय-समय पर यथासंशोधित सामान्य अधिसूचना सं. एफ.सं.4(2)-बी(डब्ल्यू एंड एम)/2018 में विनिर्दिष्ट नियमों एवं शर्तों के अधीन होगी।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2341


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष