Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(248 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत 90-दिवसीय परिवर्ती दर रेपो (वीआरआर) नीलामी आयोजित करेगा

27 जनवरी 2026

भारतीय रिज़र्व बैंक चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत 90-दिवसीय परिवर्ती दर रेपो (वीआरआर)
नीलामी आयोजित करेगा

जैसा कि 23 जनवरी 2026 की प्रेस प्रकाशनी 2025-2026/1984 के माध्यम से घोषित किया गया है, रिज़र्व बैंक, शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को निम्नानुसार परिवर्ती दर रेपो (वीआरआर) नीलामी आयोजित करेगा:

क्रम संख्या अधिसूचित राशि
( करोड़ में)
अवधि
(दिन)
समयावधि प्रत्यावर्तन की तारीख
1 25,000 90 पूर्वाह्न 9:30 से पूर्वाह्न 10:00 30 अप्रैल 2026
(गुरुवार)

2. भारतीय रिज़र्व बैंक की दिनांक 20 जनवरी 2022 की प्रेस प्रकाशनी 2021-2022/1572 में दिए गए नीलामी के लिए परिचालन संबंधी दिशानिर्देश यथावत् रहेंगे।

3. प्रतिभागियों के पास उपर्युक्त नीलामी में उधार ली गई राशि को पूर्व-चुकौती करने का विकल्प होगा और इसके लिए परिचालनगत दिशानिर्देश निम्नानुसार हैं:

  1. पूर्व-चुकौती संबंधी अनुरोध मुंबई में कार्य दिवस पर 09:00-17:00 बजे के दौरान केवल ईकुबेर पोर्टल के माध्यम से किए जा सकते हैं।

  2. पूर्व-चुकौती संबंधी अनुरोध प्रत्यावर्तन की मूल तारीख से कम से कम 2 दिन पहले किए जा सकते हैं।

  3. आंशिक पूर्व-चुकौती की अनुमति नहीं होगी।

  4. एकबार ईकुबेर पोर्टल में पूर्व-चुकौती के लिए अनुरोध किए जाने के बाद उसे वित्तीय बाजार परिचालन विभाग (फोन: 022-2263 0982/2263 0008) को ई-मेल के माध्यम से सूचित करना होगा।

  5. पूर्व-चुकौती का निपटान, अनुरोध करने की तारीख के बाद अगले कार्य दिवस पर ‘दिन के शुरुआत' में किया जाएगा।

  6. चुकौती की तारीख को रिज़र्व बैंक के साथ प्रतिभागी के चालू खाते से मूल राशि और उधार अवधि के लिए उपचित ब्याज की राशि नामे की जाएगी। संपार्श्विक के रूप में दी गई प्रतिभूतियों को सहभागी के रेपो घटक एसजीएल खाते में वापस कर दिया जाएगा।

अजीत प्रसाद    
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1998


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष