11 अप्रैल 2025
भारतीय रिज़र्व बैंक 17 अप्रैल 2025 को चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत
43-दिवसीय परिवर्ती दर रेपो (वीआरआर) नीलामी आयोजित करेगा
वर्तमान और उभरती चलनिधि स्थितियों की समीक्षा के बाद, भारतीय रिज़र्व बैंक ने 17 अप्रैल 2025, गुरुवार को निम्नानुसार 43 दिवसीय परिवर्ती दर रेपो (वीआरआर) नीलामी आयोजित करने का निर्णय लिया:
| क्र. सं. |
अधिसूचित राशि
(₹ करोड़ में) |
अवधि
(दिन) |
समयावधि |
प्रत्यावर्तन की तारीख |
| 1 |
1,50,000 |
43 |
मध्याह्न 12:00 से अपराह्न 12:30 |
30 मई 2025
(शुक्रवार) |
2. भारतीय रिज़र्व बैंक की दिनांक 20 जनवरी 2022 की प्रेस प्रकाशनी 2021-2022/1572 में दिए गए नीलामी के लिए परिचालन संबंधी दिशानिर्देश यथावत् रहेंगे।
अजीत प्रसाद
उप महाप्रबंधक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/91 |