6 मई 2026
विदेशी मुद्रा प्रबंधन (प्राधिकृत व्यक्ति) विनियमावली, 2026 का जारी किया जाना
भारतीय रिज़र्व बैंक ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन (प्राधिकृत व्यक्ति) विनियमावली, 2026 जारी किए हैं। इस विनियमावली का उद्देश्य प्राधिकृत व्यक्तियों के लिए प्राधिकरण और नवीनीकरण रूपरेखा को युक्तिसंगत बनाना और उचित नियंत्रण एवं संतुलन बनाए रखते हुए विदेशी मुद्रा सुविधा प्रदान करने के लिए 'प्रिंसिपल-एजेंट' मॉडल का विस्तार करना है।
2. यह विनियामवाली, 26 दिसंबर 2023 को बैंक की वेबसाइट पर प्रकाशित मसौदा रूपरेखा पर हितधारकों से प्राप्त प्रतिक्रिया की जांच करने और उसे यथोचित रूप से शामिल करने के बाद जारी की गई है। प्राप्त प्रमुख टिप्पणियों पर बैंक की प्रतिक्रिया अनुबंध में दी गई है।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/213 |