29 अप्रैल 2026
भारतीय रिज़र्व बैंक की अंतर-बैंक हिंदी निबंध प्रतियोगिता: 2026-27
आर्थिक/वित्त/बैंकिंग के साथ-साथ सामान्य रुचि के विषयों पर हिंदी में मौलिक लेखन को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक प्रतिवर्ष अंतर-बैंक हिंदी निबंध प्रतियोगिता आयोजित करता है। भारतीय रिज़र्व बैंक, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों तथा उनके द्वारा प्रायोजित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के सभी अधिकारी तथा स्टाफ-सदस्य (राजभाषा अधिकारियों और अनुवादकों को छोड़कर) इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। वर्ष 2026-27 की उक्त प्रतियोगिता के लिए निम्नलिखित विषय रखा गया है:-
प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे उपरोक्त विषय पर अपना निबंध केवल सॉफ्ट कॉपी के रूप में ईमेल के माध्यम से भेजें। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तारीख 01 जून 2026 (सोमवार) है।
2. प्रतियोगिता के लिए विभिन्न भाषिक समूहों के विवरण सहित नियम संलग्नक "क" में तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा निबंध के साथ भेजे जाने वाले प्रमाणपत्र का प्रारूप संलग्नक "ख’’ में दिया गया है। प्रत्येक भाषिक समूह के लिए प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं दो प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए क्रमशः ₹14,000/-, ₹10,000/-, ₹8,000/- एवं ₹3,000/- की राशि प्रदान की जाएगी।
3. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों तथा उनके द्वारा प्रायोजित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी से अपने बैंक में कार्यरत समस्त अधिकारियों तथा स्टाफ-सदस्यों को अवगत कराएं।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/167 |