बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(353 kb )
16 एनबीएफ़सी द्वारा आरबीआई को उनके पंजीकरण प्रमाणपत्र का अभ्यर्पण

8 अप्रैल 2026

16 एनबीएफ़सी द्वारा आरबीआई को उनके पंजीकरण प्रमाणपत्र का अभ्यर्पण

निम्नलिखित 16 गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफ़सी) ने भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा उन्हें जारी किए गए पंजीकरण प्रमाणपत्र (सीओआर) का अभ्यर्पण किया है। अत: भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45-आईए (6) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निम्नलिखित कंपनियों का पंजीकरण प्रमाणपत्र निरस्त किया हैI

i) गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान (एनबीएफ़आई) के कारोबार से बाहर निकलने के कारण पंजीकरण प्रमाणपत्र को निरस्त करना

क्र. सं कंपनी का नाम पंजीकृत कार्यालयीन पता सीओआर सं. सीओआर जारी करने की तारीख सीओआर निरस्त करने की तारीख
1 राज्यरेखा ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड प्लॉट नंबर 1021, एम.आई.ई., पार्ट ए, झज्जर, बहादुरगढ़, हरियाणा - 124507 बी-05.05241 29 अगस्त 2003 03 मार्च 2026
2 यूबीएस फाइनेंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड {जिसे पहले 'क्रेडिट सुइस फाइनेंस (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड' के नाम से जाना जाता था} 9वीं मंज़िल, सीजे हाउस, प्लॉट एफ, शिवसागर एस्टेट, डॉ. एनी बेसेंट रोड, वर्ली, मुंबई, महाराष्ट्र - 400018 बी-13.01951 19 दिसंबर 2024 10 मार्च 2026
3 श्री भबानी इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड 238ए, एजेसी बोस रोड, चौथी मंज़िल, कोलकाता, पश्चिम बंगाल - 700020 05.00081 14 फरवरी 1998 10 मार्च 2026
4 यूनी पी2पी प्लेटफॉर्म प्राइवेट लिमिटेड इंडिक्यूब-सिग्मा ए विंग 3/बी, फ्लोर 2 ब्लॉक 1ए इंडस्ट्रियल लेआउट, कोरमंगला, बेंगलुरु, बेंगलुरु साउथ, कर्नाटक - 560034 एन-02.00368 16 मई 2024 18 मार्च 2026
5 नलवा ट्रेडिंग लिमिटेड (जिसे पहले जिंदल होल्डिंग्स लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) जेएसएल कॉम्प्लेक्स, ओपी जिंदल मार्ग, हिसार, हिसार, हरियाणा - 125005 01.00521 20 जनवरी 2026 19 मार्च 2026
6 एलकेपी फाइनेंस लिमिटेड (जिसे अब जीवाईएफ़टीआर लिमिटेड के नाम से जाना जाता है) 203 एम्बेसी सेंटर, नरीमन पॉइंट, मुंबई, महाराष्ट्र - 4000 21 बी-13.01282 07 अगस्त 1999 20 मार्च 2026
7 आईएम+ ईन्वेस्ट्मेंट्स एंड कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड 72, ग्राउंड फ्लोर, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बाबर रोड, कनॉट प्लेस, दिल्ली-110001 बी-14.03514 16 दिसंबर 2019 30 मार्च 2026

ii) अपंजीकृत मूल निवेश कंपनी (सीआईसी), जिन्हें पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होती है, के लिए निर्धारित मानदंडों को पूरा करने के कारण पंजीकरण प्रमाणपत्र को निरस्त करना

क्र. सं कंपनी का नाम पंजीकृत कार्यालयीन पता सीओआर सं. सीओआर जारी करने की तारीख सीओआर निरस्त करने की तारीख
1 अमीन फिनवेस्ट होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड प्लॉट नंबर 416, सिंध को-ऑप एचएसजी सोसायटी औंध, पुणे, महाराष्ट्र - 411 007 एन-13.02474 03 जनवरी 2024 06 मार्च 2026
2 सेलफोन क्रेडिट एंड सिक्योरिटीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ए-60, नारायणा औद्योगिक क्षेत्र फेज-1, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली, दिल्ली - 110028 एन-14.02902 10 अप्रैल 2003 11 मार्च 2026
3 सेलकैप इनवोफिन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ए-60, नारायणा औद्योगिक क्षेत्र फेज-1, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली, दिल्ली - 110028 एन-14.02900 11 अप्रैल 2003 27 मार्च 2006
4 शिशिर फिनस्टॉक प्राइवेट लिमिटेड 11/6बी शांति चैंबर द्वितीय तल पूसा रोड, नई दिल्ली, दिल्ली - 110005 बी-14-03109 21 दिसंबर 2006 27 मार्च 2026

iii) समामेलन/विलय/विघटन/स्वैच्छिक स्ट्राइक-ऑफ आदि के कारण एनबीएफसी के विधिक इकाई न रहने के कारण पंजीकरण प्रमाणपत्र को निरस्त करना

क्र. सं कंपनी का नाम पंजीकृत कार्यालयीन पता सीओआर सं. सीओआर जारी करने की तारीख सीओआर निरस्त करने की तारीख
1 विंसन ब्रदर्स प्राइवेट लिमिटेड 8, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, मस्जिद मोठ, ग्रेटर कैलाश पार्ट II, नई दिल्ली - 110048 बी-14.03294 01 नवंबर 2013 02 मार्च 2026
2 एचडीएफसी इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड रेमन हाउस चौथी मंजिल 169 बैकबे रिक्लेमेशन एचटी पारेख मार्ग, मुंबई, महाराष्ट्र - 400020 13.00034 14 फरवरी 1998 02 मार्च 2026
3 नवसमृद्धि फाइनेंस लिमिटेड ग्राउंड फ्लोर 1-1-61, आरटीसी 'एक्स' रोड, पीबी नंबर 1863, मुशीराबाद, हैदराबाद, तेलंगाना - 500020 बी-09.00004 17 जनवरी 2017 03 मार्च 2026
4 मेहुल फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड यूनिट नं. 901 - 906, 9वीं मंज़िल, सेलो ट्रायम्फ, आईबी पटेल रोड, गोरेगांव (पूर्व), मुंबई, महाराष्ट्र -400063 बी-13.01730 05 फरवरी 2004 20 मार्च 2026
5 व्यापारविजयम हायर परचेज प्राइवेट लिमिटेड आदम बाज़ार, ईस्टर्न राइस बाज़ार, त्रिशूर - 680001 बी.16.00014 13 मार्च 2008 23 मार्च 2026

(ब्रिज राज)  
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/40


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष