बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(333 kb )
डिजिटल भुगतान जागरूकता सप्ताह 2026 - ‘डिजिटल भुगतान पर जागरूकता कार्यक्रम’ का शुभारंभ तथा भुगतान प्रणाली परिचालकों (पीएसओ) के साथ संवाद

12 मार्च 2026

डिजिटल भुगतान जागरूकता सप्ताह 2026 -
‘डिजिटल भुगतान पर जागरूकता कार्यक्रम’ का शुभारंभ तथा भुगतान प्रणाली
परिचालकों (पीएसओ) के साथ संवाद

डिजिटल भुगतान जागरूकता सप्ताह (डीपीएडब्ल्यू) का छठा संस्करण 9 से 13 मार्च 2026 तक मनाया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत, गवर्नर श्री संजय मल्होत्रा ने आज ‘डिजिटल भुगतान पर जागरूकता कार्यक्रम’ नामक प्रायोगिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह प्रायोगिक कार्यक्रम सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के सहयोग से महाराष्ट्र में आयोजित किया जाएगा।

शुभारंभ कार्यक्रम में बोलते हुए, गवर्नर ने डिजिटल भुगतान में विश्वास बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया तथा ग्राहक जागरूकता एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए रिजर्व बैंक के प्रयासों को रेखांकित किया। उन्होंने सभी हितधारकों से आह्वान किया कि वे डिजिटल भुगतान के अपनाने एवं उपयोग में जनता के विश्वास को और सुदृढ़ बनाने के लिए सहयोगात्मक कदम उठाएं।

इस अवसर पर, रिजर्व बैंक ने मल्टी-मीडिया जागरूकता अभियान “थोड़ा ध्यान से” (सावधान रहें / सतर्क रहें) का शुभारंभ किया, जो उपयोगकर्ताओं को भुगतान करते समय तथा ऑनलाइन लेनदेन करते समय सावधानी बरतने के लिए प्रोत्साहित करता है।

शुभारंभ के पश्चात्, गवर्नर ने चुनिंदा भुगतान प्रणाली परिचालकों (पीएसओ) के प्रबंध निदेशकों/ मुख्य कार्यपालक अधिकारियों के साथ संवाद किया।

इस कार्यक्रम में उप-गवर्नर श्री टी. रबी शंकर, डॉ. पूनम गुप्ता तथा श्री एस सी मुर्मू एवं रिजर्व बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2258


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष