बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(299 kb )
आरबीआई ने विनियमित संस्थाओं द्वारा लाभांश की घोषणा और लाभ के विप्रेषण संबंधी विवेकपूर्ण मानदंडों पर निदेश जारी किए

10 मार्च 2026

आरबीआई ने विनियमित संस्थाओं द्वारा लाभांश की घोषणा और लाभ के विप्रेषण संबंधी विवेकपूर्ण
मानदंडों पर निदेश जारी किए

भारतीय रिज़र्व बैंक ने 6 जनवरी 2026 को लाभांश की घोषणा संबंधी विवेकपूर्ण मानदंडों पर हितधारकों से प्रतिक्रिया प्राप्त करने हेतु निम्नलिखित मसौदे जारी किए थे -

  1. भारतीय रिज़र्व बैंक (वाणिज्यिक बैंक - लाभांश की घोषणा और लाभ के विप्रेषण पर विवेकपूर्ण मानदंड) निदेश, 2026

  2. भारतीय रिज़र्व बैंक (लघु वित्त बैंक - लाभांश की घोषणा पर विवेकपूर्ण मानदंड) निदेश, 2026

  3. भारतीय रिज़र्व बैंक (भुगतान बैंक - लाभांश की घोषणा पर विवेकपूर्ण मानदंड) निदेश, 2026

  4. भारतीय रिज़र्व बैंक (स्थानीय क्षेत्र बैंक - लाभांश की घोषणा पर विवेकपूर्ण मानदंड) निदेश, 2026

  5. भारतीय रिज़र्व बैंक (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक - लाभांश की घोषणा पर विवेकपूर्ण मानदंड) निदेश, 2026

2. निदेशों के मसौदे पर प्राप्त प्रतिक्रिया की जांच की गई है और निदेशों को अंतिम रूप देते समय उपयुक्त संशोधन उसमें शामिल किए गए हैं। मास्टर निदेशों के मसौदों पर प्राप्त प्रतिक्रिया का विवरण अनुलग्नक में दिया गया है।

3. तदनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकों पर लागू मौजूदा निदेशों को संशोधित करने हेतु निम्नलिखित पाँच मास्टर निदेश, चार निरसन निदेश और एक संशोधन दिशानिर्देश आज जारी किए हैं। उक्त निदेश वित्तीय वर्ष (एफवाई) 2026-27 से प्रभावी होंगे और लाभांश की घोषणा और लाभ के विप्रेषण पर मौजूदा विवेकपूर्ण मानदंड वित्तीय वर्ष 2025-26 तक वैध रहेंगे।

  1. भारतीय रिज़र्व बैंक (वाणिज्यिक बैंक - लाभांश की घोषणा और लाभ के विप्रेषण पर विवेकपूर्ण मानदंड) निरसन निदेश, 2026

  2. भारतीय रिज़र्व बैंक (लघु वित्त बैंक - लाभांश की घोषणा पर विवेकपूर्ण मानदंड) निरसन निदेश, 2026

  3. भारतीय रिज़र्व बैंक (भुगतान बैंक - लाभांश की घोषणा पर विवेकपूर्ण मानदंड) निरसन निदेश, 2026

  4. भारतीय रिज़र्व बैंक (स्थानीय क्षेत्र बैंक - लाभांश की घोषणा पर विवेकपूर्ण मानदंड) निरसन निदेश, 2026

  5. भारतीय रिज़र्व बैंक (वाणिज्यिक बैंक - लाभांश की घोषणा और लाभ के विप्रेषण पर विवेकपूर्ण मानदंड) निदेश, 2026

  6. भारतीय रिज़र्व बैंक (लघु वित्त बैंक - लाभांश की घोषणा पर विवेकपूर्ण मानदंड) निदेश, 2026

  7. भारतीय रिज़र्व बैंक (भुगतान बैंक - लाभांश की घोषणा पर विवेकपूर्ण मानदंड) निदेश, 2026

  8. भारतीय रिज़र्व बैंक (स्थानीय क्षेत्र बैंक - लाभांश की घोषणा पर विवेकपूर्ण मानदंड) निदेश, 2026

  9. भारतीय रिज़र्व बैंक (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक - लाभांश की घोषणा पर विवेकपूर्ण मानदंड) निदेश, 2026

  10. भारतीय रिज़र्व बैंक (विदेशी बैंकों द्वारा पूर्णतः स्वाधिकृत सहायक संस्थाओं की स्थापना) संशोधन दिशानिर्देश, 2026

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2242


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष