6 मार्च 2026
भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार की प्रतिभूतियों की
ओएमओ खरीद की घोषणा की
वर्तमान चलनिधि और वित्तीय स्थितियों की समीक्षा करने के बाद रिज़र्व बैंक ने ₹1,00,000 की समग्र राशि के लिए ₹50,000 करोड़ की दो शृंखलाओं में 9 मार्च 2026 और 13 मार्च 2026 को भारत सरकार की प्रतिभूतियों की ओएमओ खरीद नीलामी आयोजित करने का निर्णय लिया है।
2. तदनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक एकाधिक मूल्य पद्धति का उपयोग करते हुए बहु-प्रतिभूति नीलामी के माध्यम से 9 मार्च 2026 को निम्नलिखित सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद करेगा:
| क्र. सं |
आईएसआईएन |
प्रतिभूति |
परिपक्वता की तारीख |
समग्र राशि |
| 1 |
IN0020250067 |
6.01% जीएस 2030 |
21-जुलाई-2030 |
₹50,000 करोड़
(प्रतिभूति-वार कोई राशि अधिसूचित नहीं की गई है) |
| 2 |
IN0020210095 |
6.10% जीएस 2031 |
12-जुलाई-2031 |
| 3 |
IN0020230085 |
7.18% जीएस 2033 |
14-अगस्त-2033 |
| 4 |
IN0020200096 |
6.19% जीएस 2034 |
16-सितंबर-2034 |
| 5 |
IN0020250026 |
6.33% जीएस 2035 |
5-मई-2035 |
| 6 |
IN0020240134 |
6.92% जीएस 2039 |
18-नवंबर-2039 |
| 7 |
IN0020230051 |
7.30% जीएस 2053 |
19-जून-2053 |
3. रिज़र्व बैंक के पास निम्नलिखित अधिकार सुरक्षित हैं:
-
प्रत्येक प्रतिभूतियों की खरीद की मात्रा का निर्धारण करना।
-
समग्र राशि से कम राशि की बोलियां स्वीकार करना।
-
पूर्णांकन प्रभाव के कारण समग्र राशि की तुलना में कुछ अधिक/कम की खरीद करना।
-
कारण दिए बिना संपूर्ण या आंशिक रूप से किसी भी या सभी बोलियाँ को स्वीकार या अस्वीकार करना।
4. पात्र प्रतिभागियों को 9 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 9:30 और पूर्वाह्न 10:30 बजे के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में अपनी बोलियों को प्रस्तुत करना होगा। केवल प्रणाली की विफलता की स्थिति में, भौतिक बोलियाँ स्वीकार की जाएंगी। इस तरह की भौतिक बोली निर्धारित फॉर्म में, जिसे रिज़र्व बैंक की वेबसाइट (https://www.rbi.org.in/Scripts/BS_ViewForms.aspx) से प्राप्त किया जा सकता है, पूर्वाह्न 10.30 बजे से पहले वित्तीय बाजार परिचालन विभाग (ईमेल; फोन नंबर: 022-22630982) को प्रस्तुत की जाए।
5. नीलामी का परिणाम उसी दिन घोषित किया जाएगा और सफल प्रतिभागियों को 10 मार्च 2026 को मध्याह्न 12 बजे तक अपने एसजीएल खाते में प्रतिभूतियों की उपलब्धता सुनिश्चित कर लेनी चाहिए।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2228
|