Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(299 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारतीय अर्थव्यवस्था संबंधी सांख्यिकी की विवरण पुस्तिका (हैंडबुक) 2024-25 जारी की

29 अगस्त 2025

भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारतीय अर्थव्यवस्था संबंधी सांख्यिकी की
विवरण पुस्तिका (हैंडबुक) 2024-25 जारी की

भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज “भारतीय अर्थव्यवस्था संबंधी सांख्यिकी की विवरण पुस्तिका, 2024-25” (एचबीएस) शीर्षक से अपना वार्षिक प्रकाशन जारी किया। इस शृंखला का 27वां संस्करण भारतीय अर्थव्यवस्था पर विस्तृत समय-श्रृंखला डेटा प्रस्तुत करता है। इसमें राष्ट्रीय आय, कीमतें, मुद्रा, बैंकिंग, बाजार, सार्वजनिक वित्त, विदेशी व्यापार, भुगतान संतुलन और चुनिंदा सामाजिक-आर्थिक संकेतकों जैसे समष्टि-आर्थिक और वित्तीय डेटा पर 244 सांख्यिकीय तालिकाएं शामिल हैं। यह संस्करण निर्धारित तिथि से पहले ही जारी कर दिया गया है।

हैंडबुक और आरबीआई के कई अन्य प्रकाशन रिज़र्व बैंक के डेटा पोर्टल, भारतीय अर्थव्यवस्था पर डेटाबेस (डीबीआईई) (https://data.rbi.org.in) पर उपलब्ध हैं।

2024-25 में, बैंक ने अपना समर्पित मोबाइल ऐप RBIDATA लॉन्च किया, जो डीबीआईई से 11,000 से ज़्यादा समष्टि-आर्थिक और वित्तीय डेटा शृंखला के एक्सेस की सुलभ सुविधा प्रदान करता है। इसके अलावा, ऐप में 8,090 नई डेटा शृंखला भी जोड़ी जा रही हैं। इस ऐप का इस्तेमाल करके, उपयोगकर्ता डेटा और चार्ट डाउनलोड और शेयर कर सकते हैं।

उपयोगकर्ता प्रकाशन पर अपनी प्रतिक्रिया या टिप्पणियां निम्नलिखित में से किसी भी माध्यम से दे सकते हैं:

प्रतिक्रिया लिंक: आरबीआई के डेटा पोर्टल पर उपलब्ध https://data.rbi.org.in

ईमेल: dbie@rbi.org.in

डाक पता:

निदेशक
डेटा प्रबंधन और प्रसार प्रभाग,
सांख्यिकी और सूचना प्रबंध विभाग,
भारतीय रिज़र्व बैंक,
सी-9, तीसरी मंजिल, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स,
मुंबई 400 051.

(पुनीत पंचोली) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1001


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष