Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(259 kb )
सितंबर 2023 के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक का डिजिटल भुगतान सूचकांक

31 जनवरी 2024

सितंबर 2023 के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक का डिजिटल भुगतान सूचकांक

भारतीय रिज़र्व बैंक देश भर में भुगतान के डिजिटलीकरण की सीमा का पता लगाने के लिए मार्च 2018 को आधार मानकर एक समग्र भारतीय रिज़र्व बैंक - डिजिटल भुगतान सूचकांक (आरबीआई-डीपीआई) 1 जनवरी 2021 से प्रकाशित कर रहा है। सितंबर 2023 के लिए यह सूचकांक 418.77 रहा, जबकि मार्च 2023 के लिए यह 395.57 था, जिसकी घोषणा 27 जुलाई 2023 को की गई थी।

इस अवधि के दौरान आरबीआई-डीपीआई सूचकांक, विशेष रूप से देश भर में भुगतान सक्षमकर्ताओं, भुगतान निष्पादन और उपभोक्ता केंद्रितता में वृद्धि के कारण, सभी मापदंडों में बढ़ा है।

अपने आरंभ से सूचकांक शृंखला निम्नानुसार है:

अवधि आरबीआई-डीपीआई सूचकांक
मार्च 2018 (आधार) 100
मार्च 2019 153.47
सितंबर 2019 173.49
मार्च 2020 207.84
सितंबर 2020 217.74
मार्च 2021 270.59
सितंबर 2021 304.06
मार्च 2022 349.30
सितंबर 2022 377.46
मार्च 2023 395.57
सितंबर 2022 418.77

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/1777


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष