Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(290 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक ने “भारतीय राज्यों पर सांख्यिकी हैंडबुक 2022-23” जारी की

15 नवंबर 2023

भारतीय रिज़र्व बैंक ने “भारतीय राज्यों पर सांख्यिकी हैंडबुक 2022-23” जारी की

भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज "भारतीय राज्यों पर सांख्यिकी हैंडबुक 2022-23" शीर्षक से अपने सांख्यिकीय प्रकाशन के आठवें संस्करण को जारी किया। इस प्रकाशन के माध्यम से, भारतीय रिज़र्व बैंक भारत की क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था पर व्यापक आंकड़ों का प्रसार करता है।

यह प्रकाशन 1951 से 2022-23 तक की विभिन्न समयावधियों में भारतीय राज्यों में सामाजिक-जनसांख्यिकी, स्वास्थ्य, राज्य घरेलू उत्पाद, कृषि, पर्यावरण, मूल्य और मजदूरी, उद्योग, बुनियादी ढांचा, बैंकिंग और वित्तीय संकेतकों पर उप-राष्ट्रीय आंकड़ों को शामिल करता है। हैंडबुक के वर्तमान संस्करण में, मौजूदा डेटा शृंखला के अद्यतनीकरण के अलावा, निम्नलिखित संकेतकों पर 6 नई तालिकाएँ शामिल की गई हैं:

(i) सामाजिक और जनसांख्यिकीय संकेतक

  • राज्य-वार जनसंख्या अनुमान - बहुआयामी गरीबी सूचकांक; और

  • राज्यवार प्राकृतिक जनसंख्या वृद्धि दर;

(ii) स्वास्थ्य

  • स्वास्थ्य पर राज्यवार सार्वजनिक व्यय;

(iii) पर्यावरण

  • प्राकृतिक आपदाओं से राहत हेतु राज्यवार व्यय; और

  • राज्यवार धारणीय विकास लक्ष्य (एसडीजी) स्कोर;

(iv) बुनियादी ढांचा

  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित राज्यवार सड़क।

हैंडबुक का इलेक्ट्रॉनिक रूप www.rbi.org.in पर उपलब्ध है।

हैंडबुक पर टिप्पणियों और सुझावों का स्वागत है और निदेशक, क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था निगरानी प्रभाग, आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, 6वीं मंजिल, अमर बिल्डिंग, मुंबई 400001 को भेजे जा सकते हैं या ईमेल भेजने के लिए यहां क्लिक करें।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/1294


2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष