Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(296 kb )
राष्ट्रव्यापी जागरूकता कार्यक्रम: नवंबर 2022

2 नवंबर 2022

राष्ट्रव्यापी जागरूकता कार्यक्रम: नवंबर 2022

उपभोक्ता के हितों की रक्षा, वैकल्पिक शिकायत निवारण तंत्र, सुरक्षित बैंकिंग प्रथाओं आदि की मौजूदा विनियमों पर ग्राहकों की जागरूकता बढ़ाने के लिए रिज़र्व बैंक विभिन्न मीडिया और प्रिंट अभियानों के माध्यम से कई पहल कर रहा है। इस वर्ष की शुरुआत में, "आज़ादी का अमृत महोत्सव" के भाग के रूप में, रिज़र्व बैंक ने लोकपाल वार्ता और लोकपाल टॉकथॉन कार्यक्रमों के माध्यम से एक अखिल भारतीय जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की।

इन पहलों के भाग के रूप में, नवंबर 2022 के दौरान रिज़र्व बैंक, अपनी विनियमित संस्थाओं के सहयोग से व्यापक पहुंच के साथ एक राष्ट्रव्यापी उपभोक्ता वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम चलाएगा, जिसमें आबादी के सभी वर्गों, विशेष रूप से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा। बेहतर जुड़ाव के लिए अभियान को क्षेत्रीय आधार पर चलाया जाएगा। ग्राहक के अधिकारों, ग्राहक संरक्षण और शिकायत निवारण ढांचे से संबंधित जानकारी पर ज़ोर देते हुए यह अभियान, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक वित्तीय लेनदेन धोखाधड़ी के विरुद्ध सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने का भी प्रयास करेगा, जिसमें क्या करें और क्या न करें, सुरक्षा उपाय और रोकथाम शामिल किए जाएंगे।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/1135


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष