28 फरवरी 2022
वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही के दौरान निजी कॉर्पोरेट कारोबार क्षेत्र का कार्यनिष्पादन
रिज़र्व बैंक ने आज वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही के दौरान निजी कॉर्पोरेट क्षेत्र के कार्यनिष्पादन से संबंधित आंकड़े जारी किए जो 2,744 सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों (एनजीएनएफ) के संक्षिप्त तिमाही वित्तीय परिणामों से लिए गए हैं। वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही और 2021-22 की दूसरी तिमाही के आंकड़े भी तुलना करने के लिए सारणियों में प्रस्तुत किए गए हैं। इन आंकड़ों को https://dbie.rbi.org.in/DBIE/dbie.rbi?site=statistics#!2_42. पर प्राप्त किया जा सकता है।
मुख्य बातें
बिक्री
-
2021-22 की तीसरी तिमाही में सूचीबद्ध निजी गैर-वित्तीय कंपनियों की बिक्री में पिछली तिमाही में 31.8 प्रतिशत और एक वर्ष पहले की इसी तिमाही में 4.0 प्रतिशत की तुलना में 25.3 प्रतिशत तक की वृद्धि (वाई-ओ-वाई) हुई (सारणी 1क)।
-
1,701 सूचीबद्ध विनिर्माण कंपनियों की सकल बिक्री में 27.3 प्रतिशत की तेज संवृद्धि (वाई-ओ-वाई) दर्ज की गई, जिसका मुख्य कारण पेट्रोलियम, अलौह धातुओं, लौह और इस्पात, रसायन और वस्त्र उद्योगों में उच्च बिक्री वृद्धि रही (सारणी 2क और सारणी 5क)।
-
अपनी संवृद्धि की गति को बनाए रखते हुए, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों ने 2021-22 की तीसरी तिमाही के दौरान बिक्री में 20.7 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी (वाई-ओ-वाई) दर्ज की (सारणी 2क)।
-
2021-22 की तीसरी तिमाही में गैर-आईटी सेवा कंपनियों की बिक्री में 22.0 प्रतिशत की वृद्धि (वाई-ओ-वाई) हुई, दूरसंचार कंपनियों, जिनका इस विस्तृत श्रेणी में एक चौथाई हिस्सा है, में बिक्री में मामूली गिरावट देखी गई लेकिन गैर-दूरसंचार कंपनियां में अच्छी संवृद्धि दर्ज की गई (सारणी 2क और सारणी 5क)।
व्यय
-
बिक्री में वृद्धि के साथ-साथ, कच्चे माल पर विनिर्माण कंपनियों के व्यय में 37.1 प्रतिशत तक की वृद्धि (वाई-ओ-वाई) हुई, कच्चे माल पर उनका व्यय उनके कुल व्यय का 63.3 प्रतिशत था (सारणी 2क)।
-
2021-22 की तीसरी तिमाही के दौरान विनिर्माण, आईटी और गैर-आईटी सेवाओं के क्षेत्र वाले कंपनियों के स्टाफ लागत में क्रमशः 7.6 प्रतिशत, 21.0 प्रतिशत और 15.8 प्रतिशत की वृद्धि (वाई-ओ-वाई) दर्ज की गई, इन तीनों क्षेत्रों के कुल व्यय में स्टाफ लागत की हिस्सेदारी क्रमशः 6.2 प्रतिशत, 64.7 प्रतिशत और 10.6 प्रतिशत रही (सारणी 2क)।
परिचालनगत लाभ
ब्याज
मूल्यनिर्धारण शक्ति
| सारणियों की सूची |
| सारणी संख्या. |
शीर्षक |
| 1 |
क |
सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन |
वृद्धि दरें |
| ख |
चयन अनुपात |
| 2 |
क |
सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का निष्पादन - क्षेत्रवार |
वृद्धि दरें |
| ख |
चयन अनुपात |
| 3 |
क |
चुकता पूंजी के आकार के अनुसार सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का निष्पादन |
वृद्धि दरें |
| ख |
चयन अनुपात |
| 4 |
क |
बिक्री के आकार के अनुसार सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का निष्पादन |
वृद्धि दरें |
| ख |
चयन अनुपात |
| 5 |
क |
उद्योग के अनुसार सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का निष्पादन |
वृद्धि दरें |
| ख |
चयन अनुपात |
| व्याख्यात्मक टिप्पणी |
| शब्दावली |
टिप्पणियां:
-
विभिन्न तिमाहियों में कंपनियों का कवरेज, परिणामों की घोषणा की तारीख के आधार पर भिन्न होता है; हालांकि, इससे समग्र स्थिति में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
-
संकलन पद्धति, और शब्दावली (संशोधित परिभाषाओं और गणनाओं सहित जो पिछली प्रकाशनी से भिन्न है) का विवरण देने वाले व्याख्यात्मक नोट संलग्न हैं।
अजीत प्रसाद
निदेशक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/1792
|