बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

प्रेस प्रकाशनी

(294 kb )
बैंक ऋण का क्षेत्र-वार अभिनियोजन – दिसंबर 2021

31 जनवरी 2022

बैंक ऋण का क्षेत्र-वार अभिनियोजन – दिसंबर 2021

चुनिंदा 35 अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों से जुटाए गए बैंक ऋण के क्षेत्र-वार अभिनियोजन संबंधी आंकड़ें विवरण I और II में दिए गए हैं, जो दिसंबर 2021 महीने के लिए सभी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों द्वारा अभिनियोजित कुल खाद्येतर ऋण का लगभग 90 प्रतिशत होता है।

वर्ष-दर-वर्ष (व-द-व) आधार पर देखें तो, दिसंबर 2021 में खाद्येतर बैंक ऋण1 में 9.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि एक साल पहले यह 6.6 प्रतिशत थी।

बैंक ऋण के क्षेत्र-वार अभिनियोजन की मुख्य बातें नीचे दी गई हैं :

  • कृषि और संबद्ध कार्यकलापों को प्रदत्त ऋण के संबंध में अच्छा प्रदर्शन जारी रहा, जिसमें दिसंबर 2021 में 14.5 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई, जबकि दिसंबर 2020 में यह 7.7 प्रतिशत थी।

  • उद्योग क्षेत्र को प्रदत्त ऋण में वृद्धि दिसंबर 2020 में 0.4 प्रतिशत से दिसंबर 2021 में काफी बढ़कर 7.6 प्रतिशत हो गई। आकार के अनुसार देखें तो, मध्यम उद्योगों को प्रदत्त ऋण में पिछले साल के 17.1 प्रतिशत की तुलना में दिसंबर 2021 में 86.5 प्रतिशत की दोहरे अंकों की उच्चतर वृद्धि दर्ज की गई। सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को प्रदत्त ऋण में वृद्धि एक साल पहले के 1.3 प्रतिशत से दिसंबर 2021 में तेजी से बढ़कर 20.5 प्रतिशत हो गई। बड़े उद्योगों को प्रदत्त ऋण में दिसंबर 2021 में 1.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई जबकि एक साल पहले इसमें 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

  • उद्योग के भीतर, ‘सभी इंजीनियरिंग’, ‘पेय पदार्थ और तंबाकू’, ‘रसायन और रासायनिक उत्पादों’, ‘इन्फ्रास्ट्रक्चर’, ‘चमड़ा और चमड़े के उत्पादों’, ‘खनन और उत्खनन’, ‘पेट्रोलियम, कोयला उत्पादों और परमाणु ईंधन’, ‘रबड़, प्लास्टिक और उसके उत्पादों’, ‘कपड़ा’ तथा ‘लकड़ी और लकड़ी के उत्पादों’ हेतु प्रदत्त ऋण में वृद्धि दिसंबर 2021 में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में बढ़ी है। हालांकि, ‘मूल धातु और धातु उत्पादों’, ‘सीमेंट और सीमेंट उत्पादों’, ‘निर्माण’, ‘खाद्य प्रसंस्करण’, ‘रत्न और आभूषण’, ‘कांच और कांच के बने पदार्थ’, ‘कागज और कागज के उत्पादों’ एवं ‘वाहन, वाहन के पुर्जों और परिवहन उपकरण’ की ऋण वृद्धि में गिरावट/कमी आई है।

  • सेवा क्षेत्र के लिए ऋण वृद्धि दिसंबर 2021 में एक साल पहले के 8.0 प्रतिशत से बढ़कर 10.8 प्रतिशत हो गई, जिसका मुख्य कारण 'एनबीएफसी' को ऋण वृद्धि में उल्लेखनीय सुधार था।

  • व्यक्तिगत ऋण खंड में ऋण एक मजबूत दर से बढ़ता गया और दिसंबर 2021 में एक साल पहले के 8.8 प्रतिशत की तुलना में 14.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। आवास, खंड में समग्र विकास का प्रमुख चालक बना रहा।

अजीत प्रसाद  
निदेशक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/1642


1 खाद्येतर ऋण के आंकड़ें धारा – 42 विवरणी पर आधारित हैं, जिसमें सभी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक (एससीबी) शामिल हैं।


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष