बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

आरबीआई परिपत्रों की सूची


आंध्र प्रदेश राज्‍य में नए जिलों का गठन – अग्रणी बैंक का दायित्‍व सौंपना

आरबीआई/2026-27/09
एफआईडीडी.केंका.एलबीएस.बीसी.सं.01/02.08.001/2026-27

10 अप्रैल 2026

अध्‍यक्ष/ प्रबंध निदेशक और मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी
संबंधित अग्रणी बैंक 

महोदया/ प्रिय महोदय,

आंध्र प्रदेश राज्‍य में नए जिलों का गठन – अग्रणी बैंक का दायित्‍व सौंपना

आंध्र प्रदेश सरकार ने 30 दिसंबर 2025 की राजपत्र अधिसूचनाओं सं. जी.ओ. एमएस. सं 517 राजस्व (भूमि-IV) विभाग और जी.ओ. एमएस. सं 524 राजस्व (भूमि-IV) विभाग के माध्‍यम से आंध्र प्रदेश राज्‍य में पोलावरम एवं मर्कापुरम नामक दो नए जिलों के गठन को अधिसूचित किया है। तदनुसार, इन नए जिलों के लिए निम्‍नानुसार अग्रणी बैंक को नामित करने का निर्णय लिया गया है:

क्र.सं. नव निर्मित जि़ले का नाम उस बैंक का नाम जिसे अग्रणी बैंक का दायित्‍व सौंपा गया है नए जि़ले को आबंटित डिस्ट्रिक्ट वर्किंग कोड
1 पोलावरम यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 02X
(शून्य दो एक्स के रूप में पढ़ा जाए)
2 मर्कापुरम यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 02Y
(शून्य दो वाई के रूप में पढ़ा जाए)

2. आंध्र प्रदेश राज्‍य में अन्य जिलों के अग्रणी बैंक दायित्वों में कोई परिवर्तन नहीं है।

भवदीया,

(निशा नम्बियार)
प्रभारी मुख्‍य महाप्रबंधक


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष