पृष्ठभूमि
फिनटेक पर एक अंतर-विनियामक तकनीकी समूह (आईआरटीजी ऑन फिनटेक) का गठन वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (एफएसडीसी-एससी) की उप-समिति के तत्वावधान में इंटर-ऑपरेबल विनियामक सैंडबॉक्स (आईओआरएस) सहित फिनटेक से संबंधित मुद्दों पर वित्तीय क्षेत्र के विनियामकों के बीच अंतर-विनियामक समन्वय के लिए किया गया है। समूह की अध्यक्षता भारतीय रिज़र्व बैंक के फिनटेक विभाग के मुख्य महाप्रबंधक द्वारा की जाती है, जिसमें वित्तीय क्षेत्र के अन्य विनियामकों जैसे सेबी, आईआरडीएआई, आईएफएससीए और पीएफआरडीए के सदस्यों के अतिरिक्त, आर्थिक कार्य विभाग (डीईए), वित्त मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई), भारत सरकार और डीईए और एमईआईटीवाई के एक-एक प्रतिनिधि शामिल हैं। समूह के अधिदेशों में से एक, एक से अधिक विनियामकों के क्षेत्राधिकार में आने वाले हाइब्रिड उत्पादों/सेवाओं के लिए आईओआरएस तंत्र पर मॉडल का सुझाव देना था और साथ ही इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने की सुविधा प्रदान करना था। आईओआरएस के लिए एसओपी निम्नवत प्रस्तुत है:
2. आईओआरएस - एक प्रक्रिया
आईओआरएस एक से अधिक वित्तीय क्षेत्र के विनियामकों के विनियामक दायरे में आने वाले अभिनव हाइब्रिड वित्तीय उत्पादों/सेवाओं के परीक्षण की सुविधा के लिए एक तंत्र है। नवोन्मेषकों की आवश्यकता को पूरा करने के लिए, उनके हाइब्रिड उत्पाद के संबंध में विभिन्न विनियामकों के साथ जुड़ने के लिए, एक सामान्य अवसर (विंडो) उपलब्ध कराया गया है।
3. आईओआरएस में भाग लेने वाले प्रतिभागी
वित्तीय विनियामक जो फिनटेक पर आईआरटीजी के सदस्य हैं, इनके द्वारा फिनटेक पर आईआरटीजी के तत्वावधान में आईओआरएस व्यवस्था में भाग लेने की सहमति दी गई है।
4. आईओआरएस में स्वीकार किए जाने वाले उत्पाद / सेवाएँ
वह वित्तीय उत्पाद / सेवा प्रदाता जिनके व्यवसाय मॉडल / गतिविधियाँ / विशेषताएँ एक से अधिक वित्तीय क्षेत्र के विनियामकों के दायरे में आती हैं, उन्हें आईओआरएस के तहत परीक्षण के लिए विचार किया जाएगा।
5. शासन
-
भारतीय रिज़र्व बैंक का फिनटेक विभाग आईओआरएस के तहत आवेदन प्राप्त करने के लिए संयोजक बिंदु के रूप में कार्य करेगा और आईओआरएस के लिए ‘समन्वय समूह (सीजी)’ के रूप में नामित किया जाएगा। उनके द्वारा सभी आवश्यक सचिवीय सहायता प्रदान की जाएगी।
-
आईओआरएस के लिए आवेदन एक निर्धारित आवेदन पत्र में ‘ऑन टैप आधार’ पर होगा। उत्पाद की ‘प्रमुख विशेषता’ के दायरे में आने वाले विनियामक की आरएस प्रणाली उसे ‘मुख्य विनियामक (पीआर)’ के रूप में शासित करेगी। उत्पाद की प्रमुख विशेषता के अतिरिक्त अन्य विशेषताओं के दायरे में आने वाले विनियामक/विनियामकों ‘सहयोगी विनियामक (एआर)’ होंगे।
-
प्रमुख विशेषता निर्धारित करने के लिए दो सेट कारकों पर विचार किया जाएगा। पहला, ऋण, जमा, पूंजी बाजार उपकरण, बीमा, जी-सेक उपकरण, पेंशन उत्पाद आदि जैसे मौजूदा उत्पादों में किए गए सुधार का प्रकार, और दूसरा, आईओआरएस के तहत परीक्षण करने के लिए इकाई द्वारा मांगी गई छूटों की संख्या। प्रमुख विशेषता के निर्धारण में छूटों की संख्या को अधिक भार दिया जाएगा। यदि आवश्यक हो, तो यह छूट, पीआर / एआर द्वारा मामले-दर-मामले के आधार पर विचार की जाएगी और इस संबंध में निर्णय बाध्यकारी और अंतिम होगा।
-
उत्पाद की प्रमुख विशेषता के आधार पर, संबंधित विनियामक (पीआर) की आरएस के लिए लागू पात्रता मानदंड और कुल संपत्ति मानदंड आईओआरएस में भाग लेने वाली इकाई पर लागू होंगे।
-
उत्पाद की प्रमुख विशेषता के दायरे में आने वाले विनियामक के न्यूनतम पात्रता मानदंडों के आधार पर, समन्वय समूह (सीजी) (फिनटेक, आरबीआई) आवेदन की प्रारंभिक जांच करेगा और उसे उस पीआर और एआर(एस) को भेजेगा जिनके दायरे में नवोन्मेष आता है।
-
आईओआरएस प्रक्रिया को सरल और अव्यवधानकारी बनाए रखने के लिए, आवेदन की विस्तृत जांच पीआर द्वारा अपनी स्वयं की रूपरेखा के आधार पर की जाएगी। पीआर उन उत्पाद विशेषताओं के संबंध में एआर(ओं) के साथ समन्वय करेगा जो उनके दायरे में आती हैं।
-
यदि सेबी एआर है, तो चूंकि सेबी अधिनियम के प्रावधान केवल सेबी पंजीकृत संस्थाओं को उनके आरएस में भाग लेने की अनुमति देते हैं, अतः अपंजीकृत आवेदक सेबी पंजीकृत संस्था के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) या किसी अन्य व्यवस्था में शामिल हो सकता है जिससे वह आईओआरएस में भाग ले सके।
-
वैश्विक महत्वाकांक्षा रखने वाले भारतीय फिनटेक और भारत में प्रवेश करने की इच्छा रखने वाले विदेशी फिनटेक के आवेदन आईएफएससीए को संदर्भित किए जाएंगे, ताकि वे प्रस्तावों को आगे बढ़ा सकें, क्योंकि आईएफएससीए ऐसे सभी आवेदनों के लिए पीआर होगा।
-
पीआर को अपनी आरएस फ्रेम के रूपरेखा के अनुसार हाइब्रिड उत्पाद / समाधान / नवोन्मेष की स्वीकार्यता का अधिकार होगा और तदनुसार आवेदक को सूचित करेगा। इस संबंध में निर्णय को सूचना के लिए फिनटेक पर सीजी / आईआरटीजी को भी सूचित किया जाएगा।
-
एआर(एस) विशिष्ट इनपुट प्रदान करेंगे, तथा उनके दायरे में आने वाले पहलुओं के संबंध में परीक्षण के लिए पैरामीटर, सीमा शर्तें, निगरानी के लिए जोखिम आदि के बारे में शर्तें निर्धारित करेंगे।
-
एआर(एस) अतिशीघ्र, लेकिन पीआर से संदर्भ प्राप्त करने के 30 दिनों के भीतर ही इनपुट प्रदान करेंगे।
-
पीआर द्वारा एआर के साथ परामर्श करके परीक्षण डिजाइन को अंतिम रूप दिया जाएगा।
-
पीआर और एआर के बीच नवोन्मेषी उत्पादों, सेवाओं और व्यवसाय मॉडलों के विनियामक उपचार पर सामान्य दृष्टिकोण पर पहुंचने के लिए कोई भी समन्वय समस्या आईओआरएस के तहत लाईव-परीक्षण आरंभ करने से पहले फिनटेक पर आईआरटीजी में चर्चा की जाएगी और समाधान किया जाएगा। फिनटेक पर आईआरटीजी अपनी बाद की बैठकों में आईओआरएस के तहत परीक्षण किए जा रहे उत्पादों की प्रगति की निगरानी करेगी।
-
उत्पाद का मूल्यांकन पीआर की रूपरेखा के अनुसार किया जाएगा, जो उत्पाद / सेवाओं की उपयुक्तता और व्यवहार्यता निर्धारित करते समय एआर(एस) द्वारा किए गए मूल्यांकन को भी प्रतिबिंबित कर सकता है।
-
आईओआरएस से सफलतापूर्वक बाहर निकलने के बाद, इकाई को बाजार में उत्पाद लॉन्च करने से पूर्व, पीआर और एआर(एस) से अधिकृत होने और विनियामक छूट मांगने के लिए संपर्क करना होगा। संबंधित विनियामक का निर्णय इकाई पर बाध्यकारी होगा।
-
आईओआरएस में स्वीकार किए गए और सफलतापूर्वक बाहर निकलने वाले उत्पाद को संबंधित विनियामक द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रकाशित किया जाएगा, जिसमें विशेष रूप से उल्लेख किया जाएगा कि यह फिनटेक पर आईआरटीजी के आईओआरएस के तहत है।
|