Click here to Visit the RBI’s new website

वित्तीय बाजार

सुचारू ढ़ंग से कार्य करने वाले, चलनिधि युक्त और लचीले वित्तीय बाजार मौद्रिक नीति अंतरण और भारत के विकास के वित्तपोषण में अपरिहार्य जोखिमों के आवंटन और अवशोषण में सहायता करते हैं।

प्रेस प्रकाशनी


(321 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक 20 फरवरी 2024 को चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत 3-दिवसीय परिवर्तनीय दर रेपो (वीआरआर) नीलामी आयोजित करेगा

16 फरवरी 2024

भारतीय रिज़र्व बैंक 20 फरवरी 2024 को चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत
3-दिवसीय परिवर्तनीय दर रेपो (वीआरआर) नीलामी आयोजित करेगा

दिनांक 20-23 फरवरी 2024 के दौरान अपेक्षित क्षणिक घर्षणात्मक चलनिधि असंतुलन को ध्यान में रखते हुए, 20 फरवरी 2024, मंगलवार को निम्नानुसार परिवर्तनीय दर रेपो (वीआरआर) नीलामी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है:

क्रम संख्या अधिसूचित राशि
( करोड़ में)
अवधि
(दिन)
समयावधि प्रत्यावर्तन की तारीख
1 50,000 3 पूर्वाह्न 10:30 बजे से पूर्वाह्न 11:00 बजे 23 फरवरी 2024
(शुक्रवार)

2. भारतीय रिज़र्व बैंक की दिनांक 20 जनवरी 2022 की प्रेस प्रकाशनी 2021-2022/1572 में दिए गए नीलामी के लिए परिचालन संबंधी दिशानिर्देश यथावत् रहेंगे।

अजीत प्रसाद  
निदेशक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/1887

2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष