23 मार्च 2026
इरिंजालकुडा टाउन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, केरल – नए प्रशासक की नियुक्ति
भारतीय रिज़र्व बैंक ने 30 जुलाई 2025 को इरिंजालकुडा टाउन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर सर्वसमावेशी निदेश (एआईडी) लागू किए थे। रिज़र्व बैंक ने बाद में बैंक के बोर्ड को 12 महीने की अवधि के लिए हटा दिया था और एक प्रशासक एवं सलाहकारों की समिति (सीओए) की नियुक्ति की गई थी, जिसकी घोषणा 7 अक्तूबर 2025 की प्रेस प्रकाशनी तथा 13 नवंबर 2025 की प्रेस प्रकाशनी के माध्यम से की गई थी।
वर्तमान प्रशासक श्री राजू एस नायर ने व्यक्तिगत कारणों से प्रशासक के रूप में कार्य करने में असमर्थता व्यक्त की है। तदनुसार, 23 मार्च 2026 से श्री गोपी कृष्णन सी आर, पूर्व महाप्रबंधक, इंडियन बैंक को प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।
दिनांक 13 नवंबर 2025 की प्रेस प्रकाशनी में की गई घोषणा के अनुसार प्रशासक के सलाहकारों की समिति (सीओए) में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
भारतीय रिज़र्व बैंक उक्त बैंक की गतिविधियों की गहन निगरानी कर रहा है और बैंक के जमाकर्ताओं के हित में आवश्यक कार्रवाई करता रहेगा।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2313 |