19 मार्च 2026
एचडीएफ़सी बैंक लिमिटेड संबंधी विवरण
रिज़र्व बैंक ने एचडीएफसी बैंक में हाल के घटनाक्रमों पर ध्यान दिया है। बैंक द्वारा अनुरोध किए अनुसार बैंक के अंशकालिक अध्यक्ष के पद के संबंध में एक संक्रमण व्यवस्था को रिज़र्व बैंक द्वारा मंजूरी दी गई है।
एचडीएफसी बैंक एक प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण घरेलू बैंक (डी-एसआईबी) है, जिसमें सुदृढ़ वित्तीय स्थिति, पेशेवर रूप से संचालित बोर्ड और सक्षम प्रबंधन टीम है। समय-समय पर किए गए हमारे आकलन के आधार पर, इसके आचरण या अभिशासन में कोई भी महत्वपूर्ण समस्या नहीं पाई गई है। बैंक अच्छी तरह से पूंजीकृत बना हुआ है और बैंक की वित्तीय स्थिति पर्याप्त चलनिधि के साथ संतोषजनक बनी हुई है।
रिज़र्व बैंक, आगे की राह पर बोर्ड और प्रबंधन के साथ निरंतर संवाद करता रहेगा।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2288 |