बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (951.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
बैंक के बेंगलूरु स्थित आगंतुक अधिकारियों के फ्लैट, पारगमन अवकाश गृहों (ट्रांजिट हॉलीडे होम्‍स) और चिकित्सा फ्लैट के प्रबंधन और रखरखाव करने संबंधी सेवाओं (हाउसकीपिंग) {खान-पान (कैटरिंग)} सेवा सहित के लिए वार्षिक अनुरक्षण संबंधी

भारतीय रिज़र्व बैंक बेंगलूरु में कंनिंघम रोड, कंनिंघम क्रेसेंट, कोरमंगला, ऑस्बोर्न रोड और मुख्य कार्यालय परिसर में स्थित बैंक के आगंतुक अधिकारियों के फ्लैट, पारगमन अवकाश गृहों और चिकित्सा फ्लैट के प्रबंधन और रखरखाव करने संबंधी सेवाओं (हाउसकीपिंग) {खान-पान (कैटरिंग)} के लिए वार्षिक अनुरक्षण अनुबंध के लिए ई-टेंडर आमंत्रित करता है। अधिक विवरण के लिए, कृपया हमारी वेबसाइट https://www.rbi.org.in. पर “टेंडर” लिंक पर जाएं। टेंडरिंग एमएसटीसी लिमिटेड के ई-टेंडरिंग पोर्टल (https://www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi/) के माध्यम से की जाएगी। रुचि रखने वाली सभी एजेंसियों/कंपनियों/फर्मों को निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उपर्युक्‍त वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड में पंजीकरण करना होगा।

2. आवेदन करने की इच्छा रखने वाले आवेदक निविदा दस्तावेज के लिए पात्रता मानदंड देख सकते हैं और आवश्यक पात्रता होने के संबंध में बैंक की संतुष्टि के लिए दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करना होगा, और यदि वे ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो बैंक उनकी उम्मीदवारी अस्वीकार करने का अधिकार रखता है।

3. बैंक न्‍यूनतम निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और पूर्ण या आंशिक रूप से किसी भी निविदा को स्वीकार करने का अधिकार रखता है। बैंक सभी निविदाओं को बिना कोई कारण बताए अस्वीकार करने का भी अधिकार रखता है।

4. भविष्य में यदि निविदा में कोई संशोधन / सुधार जारी किया जाता है, तो इसकी सूचना केवल भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट और एमएसटीसी की उपर्युक्‍त वेबसाइट पर दी जाएगी और इसे समाचार-पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।

क्षेत्रीय निदेशक,
भारतीय रिज़र्व बैंक, बेंगलूरु


निविदा का कार्यक्रम (एसओटी)

(क) विभाग का नाम मानव संसाधन प्रबंध विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, बेंगलूरु
(ख) ई-निविदा सं : आरबीआई/बेंगलोर क्षेत्रीय कार्यालय/एचआरएमडी/9/25-26/ईटी/1071
(ग) ई-‍निविदा का नाम : कनिंघम रोड, कनिंघम क्रिसेंट, कोरमंगला, ओसबोर्न रोड और मुख्य कार्यालय परिसर, बेंगलुरु में बैंक की आवासीय कॉलोनियों में स्थित बैंक के आगंतुक अधिकारियों के फ्लैट, पारगमन अवकाश गृहों (ट्रांजिट हॉलीडे होम्‍स) और चिकित्सा फ्लैट के प्रबंधन और रखरखाव करने संबंधी सेवाओं (हाउसकीपिंग) {खान-पान (कैटरिंग)} सेवा सहित के लिए वार्षिक अनुरक्षण संबंधी निविदा
(घ) निविदा की अनुमानित लागत (मूल्‍य) 1.24 करोड़ (रुपयू एक करोड़ चौबीस लाख मात्र)
(ङ) बयाना राशि (ईएमडी)
आरटीजीएस/एनईएफटी के माध्‍यम से निम्‍नलिखित के लिए 2.48 लाख (रुपये दो लाख अड़तालीस हजार मात्र) -
लाभार्थी : भारतीय रिज़र्व बैंक, बेंगलूरु
लाभार्थी का खाता नं : 186003001
आईएफएससी : RBIS0BGPA01 (5वां और 10वां अक्षर शून्‍य है) बयाना राशि जमा करने का प्रमाण एमएसटीसी पोर्टल में अपलोड किया जाना है ।
(च) निविदा का मोड
ई-निविदा प्रणाल ऑनलाइन भाग-। - तकनीकी वाणिज्यिक बोली और भाग - ।। - वित्‍तीय बोली एमएसटीसी के माध्‍यम से
(https://www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi/)
(छ) समाचार-पत्र में विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि 09 मार्च 2026
(ज) एनआईटी अपलोड होने की तिथि 09 मार्च 2026
(झ) निविदा देखे जाने की तिथि 09 मार्च 2026
(ञ) बोली-पूर्व बैठक* 11 मार्च 2026 (पूर्वाह्न 11:00 बजे, 3री मंजिल, मासंप्रवि, आरबीआई, बेंगलूरु
(ट) बोली चालू होने की तिथि 09 मार्च 2026 (पूर्वाह्न 11:00 बजे)
(ठ) बोली समाप्‍त होने की तिथि 16 मार्च 2026 (अपराह्नन 05:00 बजे)
(ड) बयाना राशि जमा करने की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 (दोपहर 12:00 बजे)
(ढ) तकनीकी बोली खोलना (भाग-।) 17 मार्च 2026 (पूर्वाह्न 11:00 बजे)
(ण) भाग-।। (अर्थात् वित्‍तीय बोली) खोलने की तिथि एवं समय भाग-II (वित्तीय बोली) सिर्फ उन्हीं योग्य बोलीदाताओं के लिए इलेक्ट्रॉनिक रूप से खोली जाएगी जिनके भाग-I (तकनीकी बोली) को भारतीय रिज़र्व बैंक, बेंगलूरू द्वारा स्वीकार्य पाया गया हो। ऐसे बोलीदाताओं को भाग-II (वित्तीय बोली) खोलने की तिथि के बारे में बोलीदाताओं द्वारा प्रस्तुत वैध ई-मेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
(त) लेनदेन शुल्‍क एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में या मैसर्स एमएसटीसी लिमिटेड द्वारा सलाह के अनुसार एमएसटीसी गेटवे/एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से लेनदेन शुल्क का भुगतान किया जाना है ।
(थ) योजना की प्रभावी तिथि 01 अप्रैल 2026

* बोली-पूर्व बैठक 11 मार्च, 2026 को आयोजित की जाएगी और इसलिए बोलीदाताओं द्वारा बोली संबंधी सभी प्रश्‍न allotmentbengaluru@rbi.org.in पर 10 मार्च, 2026 को अपराह्न 03:00 बजे या उससे पहले ईमेल के माध्यम से बोली-पूर्व बैठक में उपस्थित रहने वाले पदाधिकारी के नाम के साथ भेजे जाएंगे । समेकित उत्तर और बैठक के कार्यवृत्त 11 मार्च, 2026 तक बैंक की वेबसाइट और एमएसटीसी पोर्टल पर प्रकाशित किए

बोली-पूर्व बैठक में भाग लेने वाले अधिकारी प्राधिकृत व्यक्ति द्वारा हस्ताक्षरित प्राधिकार पत्र लेकर आएंगे ।



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष