15 जून 2017
2016-17 के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में परिवर्तन के स्रोत
भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपनी वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर जनवरी -मार्च 2017 से संबंधित भुगतान संतुलन (बीओपी) के आंकड़े आज सुबह सुबह जारी किए। इन आंकड़ों के आधार पर 2016-17 के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में परिवर्तन के स्रोतों का समेकन किया गया है।
विदेशी मुद्रा भंडार में परिवर्तन के स्रोत : 2016-17
2016-17 के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि दर्ज हुई। विदेशी मुद्रा भंडार में हुए परिवर्तन के स्रोत नीचे सारणी 1 में दर्शाए गए है :
सारणी 1: विदेशी मुद्रा भंडार में परिवर्तन के स्रोत * |
(बिलियन अमेरिकी डॉलर) |
मद |
2015-16 |
2016-17 |
I. |
|
चालू खाता शेष |
-22.2 |
-15.3 |
II. |
|
पूंजी लेखा (निवल राशि) (क से च तक) |
40.1 |
36.8 |
|
क. |
विदेशी निवेश जिसमें से (i+ii) |
31.9 |
43.2 |
|
|
(i) प्रत्यक्ष विदेशी निवेश |
36.0 |
35.6 |
|
|
(ii) संविभाग निवेश |
-4.1 |
7.6 |
|
|
एफआईआई |
-4.0 |
7.8 |
|
|
एडीआर/जीडीआर |
0.4 |
0.0 |
|
ख. |
बैंकिंग पूंजी |
10.6 |
-16.6 |
|
|
जिसमें से : एनआरआई जमाराशियां |
16.1 |
-12.4 |
|
ग. |
अल्पावधिक ऋण |
-1.6 |
6.5 |
|
घ. |
बाह्य सहायता |
1.5 |
2.0 |
|
ङ. |
बाह्य वाणिज्यिक उधार |
-4.5 |
-6.1 |
|
च. |
पूंजी लेखे में शामिल अन्य मदें |
2.2 |
7.9 |
III. |
|
मूल्यांकनगत परिवर्तन |
0.6 |
-11.8 |
|
|
कुल (I+II+III) @ भंडार में बढ़ोतरी (+) / भंडार में कमी (-) |
18.5 |
9.8 |
*: बीओपी के पुराने फॉर्मेट के आधार पर जो नए फार्मेट(बीपीएम6) से चालू खाते के अंतर्गत अंतरणों और संविभाग निवेश के अंतर्गत एडीआर/जीडीआर व्यवहार के कारण भिन्न हो सकते हैं।
@: पूर्णांकन के कारण अंतर, यदि कोई हो नोट : ‘पूंजी लेखे में अन्य लेखे’ के अंतर्गत ‘भूल और चूक’ के अलावा एसडीआर आबंटन, निर्यात में घट-बढ़, विदेशों में रखी निधि, एफडीआई के अंतर्गत प्राप्त ऐसे अग्रिम, जिनका निर्गम नहीं किया गया है तथा पूंजीगत प्राप्तियों से संबंधित लेनदेन शामिल हैं, जिन्हें और कहीं शामिल नहीं किया गया है। |
भुगतान संतुलन (अर्थात मूल्यांकन प्रभावों को छोड़कर) के आधार पर 2016 -17 के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 2015-16 के दौरान 17.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी की तुलना में 21.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी हुई। 2016-17 में विदेशी मुद्रा भंडार में सांकेतिक संदर्भ (मूल्यांकन प्रभावों सहित) में 9.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई, वहीं पिछले वर्ष की समान अवधि में 18.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई थी (सारणी 2)।
सारणी 2: भंडार में परिवर्तन की तुलनात्मक स्थिति |
(बिलियन अमेरिकी डॉलर) |
मद |
2015-16 |
2016-17 |
1 |
विदेशी मुद्रा भंडार में घट-बढ़
(मूल्यांकन प्रभावों सहित) |
18.5 |
9.8 |
2 |
मूल्यांकन प्रभाव
(अभिलाभ (+)/हानि (-)) |
0.6 |
-11.8 |
3 |
बीओपी के आधार पर विदेशी मुद्रा भंडार में परिवर्तन
(अर्थात मूल्यांकन प्रभावों को छोड़कर) |
17.9 |
21.6 |
नोट : भंडार में बढ़ोतरी (+)/भंडार में कमी (-) पूर्णांकन के कारण अंतर, यदि कोई हो |
मूल्यांकन हानि, जो कि मुख्य रूप से प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की मूल्यवृद्धि को दर्शाती है, 2016-17 के दौरान 11.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर दर्ज हुई, वहीं पिछले वर्ष की समान अवधि में 0.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर का लाभ दर्ज हुआ था।
जोस जे. कट्टूर
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2016-2017/3387 |