बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(292 kb )
आरबीआई ने सीमापारीय आवक के त्वरित भुगतान को सुगम बनाने वाले दिशानिर्देशों से संबंधित परिपत्र जारी किया

9 अप्रैल 2026

आरबीआई ने सीमापारीय आवक के त्वरित भुगतान को सुगम बनाने वाले दिशानिर्देशों से संबंधित परिपत्र जारी किया

भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज, सीमापारीय आवक के त्वरित भुगतान को सुगम बनाने वाले दिशानिर्देशों से संबंधित एक परिपत्र जारी किया।

आरबीआई ने 29 अक्तूबर 2025 को इस विषय पर एक परिपत्र का मसौदा जारी किया था, जिसमें हितधारकों से प्रतिक्रिया मांगी गई थी। परिपत्र के मसौदे पर प्राप्त प्रतिक्रिया की जांच की गई है तथा उसके अनुरूप संशोधनों को परिपत्र को अंतिम रूप देते समय उसमें उचित रूप से शामिल किया गया है। परिपत्र के मसौदे पर प्राप्त प्रमुख प्रतिक्रियाओं के संबंध में विवरण अनुलग्नक में दिया गया है।

इस परिपत्र का उद्देश्य सीमापारीय आवक के भुगतान में पहचानी गई कतिपय रुकावटों को दूर करना है, ताकि भुगतान संबंधी सूचना और लाभार्थी के खाते में फंड जमा होने संबंधी जानकारी समय पर प्राप्त की जा सके।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/56


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष