Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(357 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक 21 मार्च 2025 को चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत 5-दिवसीय परिवर्ती दर रेपो (वीआरआर) नीलामी आयोजित करेगा

20 मार्च 2025

भारतीय रिज़र्व बैंक 21 मार्च 2025 को चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत
5-दिवसीय परिवर्ती दर रेपो (वीआरआर) नीलामी आयोजित करेगा

वर्तमान और उभरती चलनिधि स्थितियों की समीक्षा के बाद, भारतीय रिज़र्व बैंक ने 21 मार्च 2025 को 5-दिवसीय परिवर्ती दर रेपो (वीआरआर) नीलामी आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय लिया गया है कि आगामी पखवाड़े के लिए 14-दिवसीय मुख्य परिचालन आयोजित नहीं किया जाए।

5-दिवसीय वीआरआर परिचालन का विवरण निम्नानुसार है:

क्र. सं. अधिसूचित राशि
( करोड़ में)
अवधि
(दिन)
समयावधि प्रत्यावर्तन की तारीख
1 50,000 5 पूर्वाह्न 11:00 से पूर्वाह्न 11:30 26 मार्च 2025
(बुधवार)

2. भारतीय रिज़र्व बैंक की दिनांक 20 जनवरी 2022 की प्रेस प्रकाशनी 2021-2022/1572 में दिए गए नीलामी के लिए परिचालन संबंधी दिशानिर्देश यथावत् रहेंगे।

अजीत प्रसाद    
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/2423


2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष