बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

अधिसूचनाएं

यूएपीए, 1967 की धारा 51ए का कार्यान्वयन: यूएनएससी की 1267/1989 आईएसआईएल (दाएश) और अल-कायदा प्रतिबंध सूची: 02 प्रविष्टियों को जोड़ना

आरबीआई/2025-26/251
विवि.एएमएल.आरईसी.445/14.06.001/2025-26

27 मार्च 2026

अध्यक्ष/मुख्य कार्यपालक अधिकारी,
वाणिज्यिक बैंकों, लघु वित्त बैंक, भुगतान बैंक, शहरी सहकारी बैंक,
ग्रामीण सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, स्थानीय क्षेत्र बैंक,
गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां, आस्ति पुनर्निर्माण कंपनियां,
अखिल भारतीय वित्तीय संस्थान

महोदया/महोदय,

यूएपीए, 1967 की धारा 51ए का कार्यान्वयन: यूएनएससी की 1267/1989 आईएसआईएल (दाएश) और अल-कायदा प्रतिबंध सूची: 02 प्रविष्टियों को जोड़ना

कृपया भारतीय रिज़र्व बैंक के अपने ग्राहक को जानिए पर दिनांक 28 नवंबर 2025, दिनांक 29 दिसंबर 2025 को यथासंशोधित ("निदेश") के अध्याय IX संबंधी "अंतरराष्ट्रीय करारों के अंतर्गत आवश्यकताएँ/दायित्व - अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा संचार" यथा लागू, देखें, जिसके अनुसार, विनियमित संस्था यह सुनिश्चित करें कि विधि-विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) (यूएपीए) अधिनियम, 1967 की धारा 51ए और उसमें किए गए संशोधनों के अनुसार, उसके पास आंतकी गतिविधियों से जुड़े होने की आशंका वाले ऐसे व्यक्तियों/संस्थाओं का कोई खाता न हो जिसके नाम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) द्वारा समय-समय पर अनुमोदित तथा परिचालित ऐसे व्यक्तियों तथा इकाइयों की सूची में शामिल है।”

2. इस संबंध में, भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (एमईए) द्वारा यूएनएससी की 26 मार्च 2026 की दो प्रेस विज्ञप्तियों एससी /16323 और एससी /16324 के बारे में सूचित किया है, जिसमें सुरक्षा परिषद समिति द्वारा आईएसआईएल (दाएश), अल-कायदा और संबद्ध व्यक्तियों, समूहों, उपक्रमों और संस्थाओं से संबंधित संकल्प 1267 (1999), 1989 (2011) और 2253 (2015) के अनुसरण में नीचे निर्दिष्ट प्रविष्टियों को सुरक्षा परिषद संकल्प 2734(2024) के पैरा 1 में निर्दिष्ट और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत अपनाए गए आस्तियां फ्रीज़ करने, यात्रा प्रतिबंध और हथियार प्रतिबंध के अधीन व्यक्तियों और संस्थाओं की अपनी आईएसआईएल (दाएश) और अल-कायदा प्रतिबंध सूची में शामिल करने की मंजूरी दी गई है।

A. Individuals

QDi.437 Name: 1: SAMI 2: JASIM 3: MUHAMMAD JAATA 4: AL-JABURI
Name (original script): ﺳﺎﻣﻲ ﺟﺎﺳم ﻣﺣﻣد ﺟﻌﺎطﺔ اﻟﺟﺑوري  
Title: na Designation: na DOB: 1 Jul. 1974 POB: Iraq Good quality a.k.a.: a) Mustafa Adnan al-Aziz ﻣﺻطﻔﻰ ﻋدﻧﺎن اﻟﻌزﯾز (National Identification card no. 9080002892, issued by the Syrian Arab Republic, mother’s name Dahiyah al-Mulhim, DOB: 1 Jan. 1973, POB: Albu Kamal, Syria) b) Mustafa Adnan al-Azeez (Turkish Residency Card no. 4118 issued on 15 Jan. 2019) Low quality a.k.a.: a) Sami al-Ajuz (b) Hajji Hamid Nationality: Iraq Passport no: na National identification no: na Address: Iraq Listed on: 26 Mar. 2026 Other information: Assumed multiples roles within ISIL (Da’esh) listed as Al-Qaida in Iraq (QDe.115), including overseeing ISIL’s finances, material affairs and sources of revenue. He was also a member of the so-called Delegated Committee, which is the decision-making body of ISIL (Da’esh). He also participated in several terrorist operations against security forces while ISIL was controlling territory and was involved in the smuggling of oil derivates. Mother’s name: A’ishah HasanGender: Male, Physical description: eye colour: black; hair colour: black; Photo available for inclusion in the INTERPOL-UN Security Council Special Notice. INTERPOL-UN Security Council Special Notice web link: https://www.interpol.int/en/How-we-work/Notices/View-UN-Notices-Individuals

QDi.438 Name: 1: ABD EL HAMID 2: SALIM 3: IBRAHIM BRUKAN 4: AL-KHATOUNI
Name (original script): عبد الحميد سالم إبراهيم بروكان الخاتوني
Title: na Designation: na DOB: 1 Sep. 1970 POB: Iraq Good quality a.k.a.: ABU OMAR AL SARRAF Low quality a.k.a.: na Nationality: Iraq Passport no: na National identification no: na Address: Iraq Listed on: 26 Mar. 2026 Other information: Served as a senior leader in ISIL (Da’esh) listed as Al-Qaida in Iraq (QDe.115) as its financial management officer. Mother’s name: Khadija Hattab Ismail. Gender: Male. INTERPOL-UN Security Council Special Notice web link: https://www.interpol.int/en/How-we-work/Notices/View-UN-Notices-Individuals

3. संकल्प 2610 (2021) के पैरा 58 के अनुसार, समिति द्वारा उपर्युक्त प्रविष्टियों को सूचीबद्ध करने के कारणों के संक्षिप्त विवरण को अपनी वेबसाइट पर निम्नलिखित यूआरएल पर उपलब्ध कराया गया है:

www.un.org/securitycouncil/sanctions/1267/aq_sanctions_list/summaries

4. दिनांक 26 मार्च 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्तियाँ https://press.un.org/en/2026/sc16323.doc.htm

https://press.un.org/en/2026/sc16324.doc.htm पर देखी जा सकती है।

इसके अतिरिक्त, सूची में संशोधन से संबंधित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रेस विज्ञप्तियां निम्नलिखित यूआरएल पर उपलब्ध हैं।: https://www.un.org/securitycouncil/sanctions/1267/press-releases

5. प्रतिबंध उपायों और छूटों का विवरण निम्नलिखित यूआरएल पर उपलब्ध है।: https://www.un.org/securitycouncil/sanctions/1267#further_information

6. उपर्युक्त को देखते हुए, विनियमित संस्थाओं (आरई) को सूचित किया जाता है कि वे उपर्युक्त निदेशों के अध्याय IX के अनुसार उचित कार्रवाई करें और दिनांक 2 फरवरी 2021 (22 अप्रैल 2024 को संशोधित) के यूएपीए आदेश में निर्धारित प्रक्रियाओं का सख्ती से अनुपालन करें।

7. आईएसआईएल (दाएश), अल-कायदा और तालिबान से जुड़े व्यक्तियों और संस्थाओं की अद्यतन सूची निम्नलिखित लिंक पर उपलब्ध है:

www.un.org/securitycouncil/sanctions/1267/aq_sanctions_list

https://www.un.org/securitycouncil/sanctions/1988/materials

8. इसके अतिरिक्त, गृह मंत्रालय (एमएचए) के अनुदेशों के अनुसार, किसी भी विनियमित संस्था (आरई) द्वारा असूचीयन (डीलिस्टिंग) के लिए प्राप्त किसी भी अनुरोध को विचार के लिए संयुक्त सचिव (सीटीसीआर), एमएचए को इलेक्ट्रॉनिक रूप से अग्रेषित किया जाना आवश्यक है। सुरक्षा परिषद की आईएसआईएल (दाएश) और अल-कायदा मंजूरी सूची से हटाए जाने की मांग करने वाले व्यक्ति, समूह, उपक्रम या संस्थाएं एक स्वतंत्र और निष्पक्ष लोकपाल को असूचीयन के लिए अपना अनुरोध प्रस्तुत कर सकते हैं, जिसे संयुक्त राष्ट्र महासचिव द्वारा नियुक्त किया गया है। अधिक विवरण निम्न यूआरएल पर उपलब्ध हैं:

https://www.un.org/securitycouncil/ombudsperson/application

9. आरई को सूचित किया जाता है कि वे उपर्युक्त यूएनएससी संप्रेषणों पर ध्यान दें और सावधानीपूर्वक अनुपालन सुनिश्चित करें।

भवदीया,

(वीणा श्रीवास्तव)
मुख्य महाप्रबंधक


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष