Click here to Visit the RBI’s new website

वित्तीय समावेशन और विकास

यह कार्य वित्तीय समावेशन, वित्तीय शिक्षण को बढ़ावा देने और ग्रामीण तथा एमएसएमई क्षेत्र सहित अर्थव्यवस्था के उत्पादक क्षेत्रों के लिए ऋण उपलब्ध कराने पर नवीकृत राष्ट्रीय ध्यानकेंद्रण का सार संक्षेप में प्रस्तुत करता है।

प्रेस प्रकाशनी


(280 kb )
वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2022

11 फरवरी 2022

वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2022

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) देश की जनता के बीच विभिन्न विषयों पर वित्तीय शिक्षण संदेशों का प्रचार करने के लिए 2016 से प्रति वर्ष वित्तीय साक्षरता सप्ताह (एफएलडब्ल्यू) आयोजित कर रहा है।

2. वर्तमान वर्ष के एफएलडब्ल्यू के लिए चयनित विषय "डिजिटल चुनो, सुरक्षा के साथ" है जिसे 14 से 18 फरवरी 2022 के बीच मनाया जाएगा। यह विषय वित्तीय शिक्षण हेतु राष्ट्रीय कार्यनीति 2020-2025 के कार्यनीतिक उद्देश्यों में से एक है। (क) डिजिटल लेनदेन की सुविधाएं, (ख) डिजिटल लेनदेन की सुरक्षा और (ग) ग्राहकों का संरक्षण, के बारे में जागरूकता फैलाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

3. बैंकों को सूचित किया गया है कि वे सूचना का प्रसार करें और अपने ग्राहकों तथा आम जनता के बीच जागरूकता फैलाएं। इसके अलावा, आरबीआई आम जनता के लिए आवश्यक वित्तीय जागरूकता संदेशों को प्रसारित करने हेतु फरवरी 2022 माह के दौरान मीडिया के माध्यम से एक केंद्रीकृत जनसंपर्क अभियान चलाएगा।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/1705

2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष