Click here to Visit the RBI’s new website

BBBPLogo

मौद्रिक नीति

"... मौद्रिक नीति का प्राथमिक उद्देश्य विकास के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मूल्य स्थिरता बनाए रखना है।"


भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम 1934 की प्रस्तावना

प्रेस प्रकाशनी


दीर्घावधि रेपो परिचालन (एलटीआरओ)

16 मार्च 2020

दीर्घावधि रेपो परिचालन (एलटीआरओ)

वर्तमान वित्तीय स्थितियों की समीक्षा के साथ मौद्रिक प्रसारण को और बेहतर बनाने की दृष्टि से पॉलिसी रेपो दर पर कुल 1,00,000 करोड़ रुपये तक के अतिरिक्त दीर्घावधि रेपो परिचालन (एलटीआरओ) का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है।

2. तदनुसार 18 मार्च 2020 को 25,000 करोड़ का एलटीआरओ आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। परिचालन का विवरण इस प्रकार है:

क्रम सं. तारीख अधिसूचित राशि
( करोड़ में)
अवधि समयावधि प्रत्यावर्तन की तारीख
1 18 मार्च 2020 25,000 3-वर्ष पूर्वाह्न 11:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 17 मार्च 2023

3. उभरती तरलता की स्थिति की आगे की समीक्षा के आधार पर एलटीआरओ की अतिरिक्त किश्तों की अलग से घोषणा की जाएगी। दिनांक 07 फरवरी 2020 की रिज़र्व बैंक की प्रेस प्रकाशनी 2019-2020/1908 में दिये गए एलटीआरओ के परिचालन दिशानिर्देश और इस संबंध में दिनांक 13 फरवरी 2020 की हमारी प्रेस प्रकाशनी 2019-2020/1945 द्वारा जारी किए गए स्पष्टीकरण वर्तमान एलटीआरओ के लिए लागू रहेंगे।

(योगेश दयाल)  
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2019-2020/2072

2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष