Click here to Visit the RBI’s new website

विदेशी मुद्रा प्रबंधक

भारतीय रुपए के बाहरी मूल्‍य के निर्धारण के लिए बाज़ार-आधारित प्रणाली में परिवर्तन के साथ विदेशी मुद्रा बाज़ार ने सुधार अवधि की शुरुआत से ही भारत में ज़ोर पकड़ा है।

प्रेस प्रकाशनी


जापान और भारत के बीच द्विपक्षीय स्वैप व्यवस्था पर हस्ताक्षर

28 फरवरी 2019

जापान और भारत के बीच द्विपक्षीय स्वैप व्यवस्था पर हस्ताक्षर

द बैंक ऑफ जापान (बीओजे) जो जापान के वित्त मंत्री के एजेंट के रूप में कार्य कर रहा है तथा भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने द्विपक्षीय स्वैप व्यवस्था (बीएसए) पर हस्ताक्षर किए जो आज (28 फरवरी 2019) से प्रभावी होगा। बीएसए से दोनों देश 75 बिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि तक अमेरिकी डॉलर के विरूद्ध अपनी स्थानीय मुद्राओं (अर्थात जापानी येन या भारतीय रुपया) में स्वैप कर सकेंगे।

दोनों देशों के प्राधिकारियों का मत है कि वित्तीय सहयोग को बढ़ाकर, बीएसए से वित्तीय बाजारों की स्थिरता में योगदान मिलेगा, और इस प्रकार दोनों देशों के आर्थिक और ट्रेड संबंधों में और विकास होगा।

अजीत प्रसाद
सहायक परामर्शदाता

प्रेस प्रकाशनी: 2018-2019/2052

2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष