15 दिसंबर 2025
16 दिसंबर 2025 को 10-दिवसीय वीआरआर नीलामी के लिए अधिसूचित राशि में परिवर्तन
कृपया दिनांक 12 दिसंबर 2025 की प्रेस प्रकाशनी 2025-2026/1697 का संदर्भ लें। वर्तमान और उभरती चलनिधि स्थितियों की समीक्षा के आधार पर, 16 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाने वाली 10-दिवसीय परिवर्ती दर रेपो (वीआरआर) नीलामी के लिए अधिसूचित राशि को ₹75,000 करोड़ से बढ़ाकर ₹1,50,000 करोड़ करने का निर्णय लिया गया है।
2. उपरोक्त प्रेस प्रकाशनी के अन्य नियम और शर्तें यथावत रहेंगे।
अजीत प्रसाद
उप महाप्रबंधक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1706 |