Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

सरकार का बैंक और ऋण प्रबंधक

सरकार के बैंकिंग लेनदेनों का प्रबंध करना रिज़र्व बैंक की प्रमुख भूमिका है। सरकार को व्‍यक्ति, कारोबार और बैंकों की भांति अपने वित्‍तीय लेनदेनों, जिसके अंतर्गत जनता से संसाधनों का जुटाया जाना भी शामिल है, को दक्षतापूर्वक और प्रभावी तरीके से पूरा करने के लिए एक बैंकर की आवश्‍यकता पड़ती है।

प्रेस प्रकाशनी


(283 kb )
भारत सरकार की दिनांकित प्रतिभूतियों का रूपांतरण/स्विच

12 फरवरी 2026

भारत सरकार की दिनांकित प्रतिभूतियों का रूपांतरण/स्विच

भारत सरकार अपनी देयता प्रोफाइल को सुचारू बनाने के उद्देश्य से तथा बाजार की गतिविधियों के लिए बाजार सहभागियों के साथ-साथ भारतीय रिज़र्व बैंक के साथ भी रूपांतरण/स्विच परिचालन करता रहा है। इन परिचालनों के भाग के रूप में, सरकार ने दिनांक 12 फरवरी 2026 (दिनांक 13 फरवरी 2026 को निपटान) को रिज़र्व बैंक के साथ रूपांतरण/स्विच लेनदेन किया। लेन-देन में सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 में परिपक्व होने वाली प्रतिभूतियों को रिज़र्व बैंक से वापस खरीदना और दिनांक 11 फरवरी 2026 के अनुसार फाइनेंशियल बेंचमार्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एफबीआईएल) की कीमतों का उपयोग करके समतुल्य बाजार मूल्य की एक प्रतिभूति जारी करना शामिल था। इनके विवरण नीचे दिए गए हैं:

सरकार द्वारा आरबीआई से वापस खरीदी गई प्रतिभूति राशि (अंकित मूल्य)
( करोड़)
सरकार द्वारा वापस खरीदी गई प्रतिभूति का एफबीआईएल मूल्य () सरकार द्वारा आरबीआई को जारी की गई प्रतिभूति राशि (अंकित मूल्य)
( करोड़)
सरकार द्वारा जारी प्रतिभूति का एफबीआईएल मूल्य ()
7.27% जीएस 2026 3,527.689 100.28 8.30% जीएस 2040 3,202.866 110.45
8.33% जीएस 2026 34,957.713 101.05 8.30% जीएस 2040 31,982.588 110.45
8.15% जीएस 2026 19,958.783 101.96 8.30% जीएस 2040 18,424.604 110.45
8.24% जीएस 2027 17,060.240 102.46 8.30% जीएस 2040 15,826.094 110.45

अजीत प्रसाद    
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2102

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष
पिछले पृष्ठ पर वापस जाएं