12 फरवरी 2026
सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड (एसजीबी) योजना के अंतर्गत समय-पूर्व मोचन – 13 फरवरी 2026
(14 फरवरी 2026 को अवकाश होने के कारण) को देय एसजीबी 2019-20 की शृंखला III के
समय-पूर्व मोचन के लिए मोचन मूल्य
सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड (एसजीबी) योजना पर भारत सरकार की दिनांक 30 मई 2019 की अधिसूचना एफ.सं. 4(7)–बी(डब्ल्यूएंडएम)/2019 (एसजीबी 2019-20 शृंखला III - जारी करने की तारीख 14 अगस्त 2019) के अनुसार, स्वर्ण बॉण्ड के जारी होने की तारीख, जिस तारीख से ब्याज देय है, से पांच वर्ष के बाद उस स्वर्ण बॉण्ड के समय-पूर्व मोचन की अनुमति दी जा सकती है। तद्नुसार, उपरोक्त शृंखला के समय-पूर्व मोचन की अगली देय तिथि 13 फरवरी 2026 (14 फरवरी 2026 को अवकाश होने के कारण) होगी।
2. इसके अलावा, एसजीबी का मोचन मूल्य, मोचन की तारीख से पहले के तीन कारोबारी दिवसों के इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (आईबीजेए) द्वारा प्रकाशित 999 शुद्धता वाले स्वर्ण के बंद भाव के साधारण औसत पर आधारित होगा। तद्नुसार, 13 फरवरी 2026 (14 फरवरी 2026 को अवकाश होने के कारण) को देय समय-पूर्व मोचन के लिए मोचन मूल्य ₹15,641/- (पंद्रह हजार छह सौ इकतालीस रुपये मात्र) प्रति एसजीबी यूनिट होगा, जो तीन कारोबारी दिवसों अर्थात् 10 फरवरी, 11 फरवरी और 12 फरवरी 2025 को स्वर्ण के बंद भाव के साधारण औसत पर आधारित होगा।
अजीत प्रसाद
उप महाप्रबंधक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2101 |