Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

सरकार का बैंक और ऋण प्रबंधक

सरकार के बैंकिंग लेनदेनों का प्रबंध करना रिज़र्व बैंक की प्रमुख भूमिका है। सरकार को व्‍यक्ति, कारोबार और बैंकों की भांति अपने वित्‍तीय लेनदेनों, जिसके अंतर्गत जनता से संसाधनों का जुटाया जाना भी शामिल है, को दक्षतापूर्वक और प्रभावी तरीके से पूरा करने के लिए एक बैंकर की आवश्‍यकता पड़ती है।

प्रेस प्रकाशनी


(300 kb )
13 फरवरी 2026 को ₹31,000 करोड़ की सरकारी प्रतिभूति की बिक्री के लिए हामीदारी नीलामी

12 फरवरी 2026

13 फरवरी 2026 को 31,000 करोड़ की सरकारी प्रतिभूति की बिक्री के लिए
हामीदारी नीलामी

भारत सरकार ने 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को आयोजित की जाने वाली नीलामी के माध्यम से निम्नलिखित विवरण के अनुसार सरकारी प्रतिभूति की बिक्री (निर्गम/पुनर्निर्गम) की घोषणा की है।

दिनांक 14 नवंबर 2007 को अधिसूचित वर्तमान हामीदारी वचनबद्धता योजना के अनुसार, प्रत्येक प्राथमिक व्यापारी (पीडी) के लिए लागू न्यूनतम हामीदारी वचनबद्धता (एमयूसी) और अतिरिक्त प्रतिस्पर्धात्मक हामीदारी (एसीयू) नीलामी के अंतर्गत न्यूनतम बोली वचनबद्धता की राशियाँ निम्नानुसार हैं:

( करोड़)
प्रतिभूति अधिसूचित राशि प्रत्येक पीडी के लिए एमयूसी राशि प्रत्येक पीडी के लिए अतिरिक्त एसीयू नीलामी के अंतर्गत न्यूनतम बोली वचनबद्धता
नई जीएस 2031 18,000 429 429
7.43% जीएस 2076 13,000 310 310

हामीदारी नीलामियां 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को एकाधिक मूल्य आधारित पद्धति का उपयोग करते हुए आयोजित की जाएंगी। प्राथमिक व्यापारी (पीडी) एसीयू नीलामी के लिए अपनी बोलियां भारतीय रिज़र्व बैंक के कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली का उपयोग करते हुए इलेक्ट्रॉनिक स्वरूप में हामीदारी नीलामी के दिन पूर्वाह्न 09:00 से पूर्वाह्न 09:30 के बीच प्रस्तुत कर सकते हैं।

हामीदारी कमीशन, प्रतिभूति को जारी करने की तारीख को भारतीय रिज़र्व बैंक में संबंधित प्राथमिक व्यापारी के चालू खाते में जमा किया जाएगा।

अजीत प्रसाद    
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2096

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष
पिछले पृष्ठ पर वापस जाएं