Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

सरकार का बैंक और ऋण प्रबंधक

सरकार के बैंकिंग लेनदेनों का प्रबंध करना रिज़र्व बैंक की प्रमुख भूमिका है। सरकार को व्‍यक्ति, कारोबार और बैंकों की भांति अपने वित्‍तीय लेनदेनों, जिसके अंतर्गत जनता से संसाधनों का जुटाया जाना भी शामिल है, को दक्षतापूर्वक और प्रभावी तरीके से पूरा करने के लिए एक बैंकर की आवश्‍यकता पड़ती है।

प्रेस प्रकाशनी


(285 kb )
सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड (एसजीबी) योजना के अंतर्गत समय-पूर्व मोचन – 11 फरवरी 2026 को देय एसजीबी 2019-20 की शृंखला IX और एसजीबी 2020-21 की शृंखला V के समय-पूर्व मोचन के लिए मोचन मूल्य

10 फरवरी 2026

सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड (एसजीबी) योजना के अंतर्गत समय-पूर्व मोचन – 11 फरवरी 2026 को देय
एसजीबी 2019-20 की शृंखला IX और एसजीबी 2020-21 की शृंखला V के समय-पूर्व मोचन के लिए मोचन मूल्य

सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड (एसजीबी) योजना संबंधी भारत सरकार की दिनांक 30 सितंबर 2019 की अधिसूचना एफ.सं. 4(7)–बी(डब्ल्यूएंडएम)/2019 (एसजीबी 2019-20 शृंखला IX - जारी करने की तारीख 11 फरवरी 2020) और 13 अप्रैल 2020 की अधिसूचना एफ.सं. 4(4)–बी(डब्ल्यूएंडएम)/2020 (एसजीबी 2020-21 शृंखला IX - जारी करने की तारीख 11 अगस्त 2020) के अनुसार, स्वर्ण बॉण्ड के जारी होने की तारीख, जिस तारीख से ब्याज देय है, से पांच वर्ष के बाद उस स्वर्ण बॉण्ड के समय-पूर्व मोचन की अनुमति दी जा सकती है। तद्नुसार, उपरोक्त शृंखलाओं के समय-पूर्व मोचन की अगली देय तिथि 11 फरवरी 2026 होगी।

2. इसके अलावा, एसजीबी का मोचन मूल्य, मोचन की तारीख से पहले के तीन कारोबारी दिवसों के इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (आईबीजेए) द्वारा प्रकाशित 999 शुद्धता वाले स्वर्ण के बंद भाव के साधारण औसत पर आधारित होगा। तद्नुसार, 11 फरवरी 2026 को देय समय-पूर्व मोचन के लिए मोचन मूल्य 15,440/- (पंद्रह हजार चार सौ चालीस रुपये मात्र) प्रति एसजीबी यूनिट होगा, जो तीन कारोबारी दिवसों अर्थात् 6 फरवरी 2026, 9 फरवरी 2026 और 10 फरवरी 2026 को स्वर्ण के बंद भाव के साधारण औसत पर आधारित होगा।

अजीत प्रसाद     
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2085

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष
पिछले पृष्ठ पर वापस जाएं